तेलंगाना: कांग्रेस पहले करेगी बीआरएस की लिस्ट पर मंथन, फिर होगी उसके उम्मीदवारों की घोषणा
कांग्रेस सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) द्वारा अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट का खुलासा करने के बाद अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने की तैयारी कर रही है। गुलाबी पार्टी के हाथों विधानसभा चुनावों में अपनी लगातार हार से कांग्रेस ने सबक लिया है। ऐसे में वो बीआरएस की लिस्ट पर पहले मंथन करेगी, फिर सूची जारी करेगी।
दरअसल 2018 के विधानसभा चुनावों के बाद, सत्तारूढ़ बीआरएस (तब टीआरएस) ने कांग्रेस नेताओं को अपने पाले में शामिल करने के लिए सक्रिय रूप से काम किया, जिसके परिणामस्वरूप बीआरएस रैंक के भीतर संभावित उम्मीदवारों की बाढ़ आ गई। बीआरएस की सूची जारी होने के बाद पार्टी उन उम्मीदवारों पर ध्यान देगी, जिनका पत्ता कटा है।

मामले में एक कांग्रेस नेता ने कहा कि हम उन्हें शामिल करके या उनकी उम्मीदवारी की घोषणा करके इसे एक लाभ में बदल देंगे। हम उस सामाजिक समीकरण का विश्लेषण करने और संतुलन बनाने की स्थिति में भी होंगे, जो सत्तारूढ़ पार्टी से गायब है।
बीआरएस की लिस्ट जारी
इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तेलंगाना सीएम और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कुल 119 सीटों वाले तेलंगाना में सत्ताधारी बीआरएस ने 115 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। सिर्फ 4 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, जिनमें गोशामहल, नामपल्ली, नरसापुर और जनगांव शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications