तेलंगाना: 'सत्ता के लालच के लिए जानी जाती है कांग्रेस', बोले सीएम केसीआर
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोगों के कल्याण से अधिक सत्ता को प्राथमिकता दी है।
उन्होंने जनता से उन नेताओं को सबक सीखाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं में तेलंगाना और उसके लोगों के प्रति लगाव की कमी है, उन्हें सबक सीखाने का समय आ गया है।

सात लोग पुलिस की झड़प में मारे गए थे
सीएम केसीआर ने हुजूरनगर मिर्यालगुडा और देवरकोंडा निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करते हुए 1956 की घटनाओं को याद किया जब आंध्र प्रदेश के साथ तेलंगाना के विलय का विरोध करने वाले सात लोग पुलिस की झड़प में मारे गए थे।
तेलंगाना के किसानों पर पड़ा प्रतिकूल प्रभाव
उन्होंने कहा कि हुजूरनगर के लोगों को पूर्ववर्ती आंध्र प्रदेश में कांग्रेस शासन के दौरान तेलंगाना के साथ हुए अन्याय को याद रखना चाहिए, उन्होंने राज्य विभाजन के दौरान नदी के पानी के अनुचित वितरण का विरोध करने में कांग्रेस नेताओं की विफलता को भी याद किया। जिससे तेलंगाना के किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
'तेलंगाना के हितों की रक्षा करने में कांग्रेस की विफलता को किया था उजागर'
एन उत्तम कुमार रेड्डी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम केसीआर ने कहा कि उन्होंने कभी भी नागार्जुन सागर के निर्माण का दावा नहीं किया था, बल्कि जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन के साथ तेलंगाना के हितों की रक्षा करने में कांग्रेस की विफलता को उजागर किया था।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: अल्पसंख्यकों के बाद अब आदिवासियों ने लगाए 'रेवंत हटाओ कांग्रेस बचाओ' के नारे












Click it and Unblock the Notifications