तेलंगाना: अल्पसंख्यकों के बाद अब आदिवासियों ने लगाए 'रेवंत हटाओ कांग्रेस बचाओ' के नारे
तेलंगाना कांग्रेस में अंदरुनी कलह सामने आ रही है। अपनी ही पार्टी के लोग कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विंग के बाद अब लम्बाडा समुदाय विंग 'रेवंत हटाओ-कांग्रेस बचाओ' के नारे लगा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लम्बाडा समुदाय के नेताओं को धोखा दिया। उन्होंने आगामी चुनाव लड़ने के लिए टिकट से वंचित कर दिया है।

इतना ही नहीं लम्बाडा समुदाय के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने अपने तरीके नहीं सुधारे तो हम अपनी ताकत दिखाएंगे। अगर ये स्थिति रही तो कांग्रेस पार्टी को 'रिटर्न गिफ्ट' देंगे।
'गोंड समुदाय के 75 हजार से अधिक वोट'
उन्होंने कहा कि ए रेवंत रेड्डी लंबाडा और गोंड समुदायों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। आसिफाबाद निर्वाचन क्षेत्र में गोंड समुदाय के 75 हजार से अधिक वोट हैं, लेकिन अजमीरा श्याम (लंबाडा समुदाय से) को मैदान में उतारा गया है।
खानापुर में लंबाडा समुदाय में 42 हजार मतदाता
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी आदिवासी विंग के राज्य उपाध्यक्ष भरत चौहान ने कहा कि इसी तरह खानापुर में लंबाडा समुदाय में 42 हजार मतदाता हैं, लेकिन गोंड समुदाय के नेता वेदमा भोज्जू को मैदान में उतारा गया है।
रेवंत रेड्डी लंबाडा समुदाय के साथ भेदभाव कर रहे
मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ बीआरएस पार्टी ने लंबाडा समुदाय के नेताओं को सात सीटों की पेशकश की थी, लेकिन कांग्रेस उन्हें प्रतिनिधित्व का उचित हिस्सा नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी लंबाडा समुदाय के साथ भेदभाव कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'BRS, BJP और AIMIM एक साथ, तेलंगाना से चुराया पैसा हम दिलाएंगे वापस', राहुल गांधी का दावा












Click it and Unblock the Notifications