तेलंगाना: 'कांग्रेस के पास एक दर्जन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार', CM KCR ने चुनावी रैली में साधा निशाना
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख केसीआर ने एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग उसी पार्टी को वोट दें जो वादा पूरी करती हो। वादे करके भूलने वाली पार्टी को बिल्कुल भी वोट ना दें।
उन्होंने कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहा कि तेलंगाना में उनके पास कम से कम एक दर्जन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। रैली को संबोधित करते हुए सीएम केसीआर ने कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा अपने पदों और अनुबंधों में रुचि रखते थे और उन्हें इस क्षेत्र के लोगों के हितों की कभी चिंता नहीं रही।

सबसे बड़ी समस्या यह है कि तेलंगाना कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के एक दर्जन उम्मीदवार हैं। जहां देखो वे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। अगर कोई सीएम बनना चाहता है तो दूसरे लोग उसे नीचे खींच लेते हैं। हर कोई यह दावा करके वोट मांगता है कि अगर वह निर्वाचित हुआ तो वह मुख्यमंत्री बनेगा।
कांग्रेस नेताओं की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि एआईसीसी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर तेलंगाना सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्क तक कहते हैं कि धरणी को खत्म किया जाना चाहिए, जिसके अवांछनीय परिणाम हो सकते हैं। धरणी एक एकीकृत भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन पोर्टल है जिसे तेलंगाना में बीआरएस सरकार द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
आपने पहले भी कई चुनाव देखे हैं और मतदान भी किया है। लोगों को सोच कर वोट करना चाहिए। तभी जनता जीतेगी अन्यथा नेता जीतेंगे। जिस चुनाव में जनता जीतेगी वही असली चुनाव है। तभी सभी लोगों को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई स्थिति नहीं है जिसमें कांग्रेस 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सके।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: '10000 की सब्सिडी भीख लगती है' रायथु बंधु योजना पर टिप्पणी से लोगों के निशाने पर आ गए रेवंत रेड्डी












Click it and Unblock the Notifications