तेलंगाना ने चार साल में पूरी की कालेश्वरम परियोजना, कर्नाटक में लटकी येतिनाहोल परियोजना
तेलंगाना सरकार ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। तेलंगाना सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी लिफ्ट सिंचाई परियोजना 'कलेश्वरम' को करीब चार वर्षों में ही पूरा कर लिया है।

हैदराबाद,17 दिसंबरः तेलंगाना सरकार ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। तेलंगाना सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी लिफ्ट सिंचाई परियोजना 'कलेश्वरम' को करीब चार वर्षों में ही पूरा कर लिया है। जबकि, पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भाजपा की सरकार येतिनाहोल पेयजल परियोजना को पूरा करने के लिए अभी भी जूझ रही है।
येतिनाहोल परियोजना के तहत हसन जिले के सकलेशपुर में येतिनाहोल नदी से 24 टीएमसीएफटी पानी निकालने का प्रस्ताव है। इस परियोजना का उद्देश्य कोलार, चिक्काबल्लापुर, तुमकुरु, रामनगर और बेंगलुरु शहरी जिलों के कुछ हिस्सों में पेयजल संकट को दूर करना था। हालांकि अब कर्नाटक सरकार ने परियोजना में देरी के लिए विभिन्न कारणों का हवाला दिया है।
कानून मंत्री जेसी मधुस्वामी ने कहा, 'भूमि अधिग्रहण की उच्च लागत के कारण परियोजना की लागत बढ़ रही है। अधिग्रहण लागत चौगुनी हो गई है और राज्य में सभी परियोजनाओं की लागत को संशोधित करने का अनुमान लगाया जा रहा है।' गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार ने अब परियोजना अनुमानों को 2012 में 8,323 करोड़ रुपये से संशोधित कर 2022 में 23,251 करोड़ रुपये कर दिया है। पिछले सप्ताह ही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications