तेलंगाना: सीएम केसीआर ने किया आदिवासी नेता संत सेवालाल महाराज को याद
मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि सेवालाल महाराज ने तीन शताब्दी पहले उस क्षेत्र का दौरा किया था जिसे बंजारा हिल्स के नाम से जाना जाता है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने मंगलवार को बंजारा और लंबाडा समुदाय के सम्मानित नेता संत सेवालाल महाराज की जमकर तारीफ की। केसीआर ने संत सेवालाल महाराज की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उन्हें याद किया। साथ ही सीएम केसीआर ने संत सेवालाल महाराज की 284वीं जयंती के अवसर पर लंबाडा और बंजारा समुदाय को बधाई भी दी।
मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि सेवालाल महाराज ने तीन शताब्दी पहले उस क्षेत्र का दौरा किया था जिसे बंजारा हिल्स के नाम से जाना जाता है। सीएम केसीआर ने आगे कहा कि सेवालाल जयंती समारोह का आयोजन अलग तेलंगाना में दलित समुदायों (अनुसूचित जनजाति) के अस्तित्व और स्वाभिमान को दी गई उचित मान्यता का एक और उदाहरण है।
सीएम केसीआर ने कहा कि सेवालाल द्वारा जंगलों में रहने वाले लोगों की अनूठी प्रकृति पूजा, आध्यात्मिक दृष्टिकोण और सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन शैली को संरक्षित करने के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा, 'सेवालाल महाराज ने अपने लोगों को बाहरी समाज से बचाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। सेवालाल द्वारा फैलाई गई जागरूकता और गतिविधियां देश भर में लम्बाडा और बंजारों के लिए एक सुरक्षा कवच बन गईं।'












Click it and Unblock the Notifications