तेलंगाना: मुख्य सचिव ने खाली सरकारी जमीनों को लेकर दिए अहम निर्देश
ए शांति कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तरीय समितियों द्वारा पोडू आवेदनों को मंजूरी देने के बाद पट्टादार पासबुक तैयार करने और पोडू किसानों को वितरित किए जाएं।

तेलंगाना की मुख्य सचिव ए शांति कुमारी ने गुरुवार को अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में खाली पड़ी सरकारी जमीन और उस पर रहने वाले लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए ताकि इसे भूमिहीन गरीबों को वितरित किया जा सके। गुरुवार को बीआरकेआर भवन से जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐसी सरकारी जमीन चिन्हित कर उसकी सूची सरकार को तत्काल भिजवाएं।
ए शांति कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तरीय समितियों द्वारा पोडू आवेदनों को मंजूरी देने के बाद पट्टादार पासबुक तैयार करने और पोडू किसानों को वितरित किए जाएं। साथ ही मुख्य सचिव ने अधिकारियों को 2023-24 में हरित हारम के तहत पौधरोपण की कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शासनादेश 58, 59, 7 और 118 के तहत लाभार्थियों की संपत्तियों का पंजीकरण पूरा करने के भी निर्देश दिए।
शांति कुमारी ने जिला कलेक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी की शुरुआत में तापमान बढ़ने लगा है, इसलिए कांति वेलुगु शिविरों में सभी सावधानी बरती जाएं। इससे पहले, राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों और ग्राम पंचायतों से भी एक प्रोफार्मा में विधानसभा क्षेत्रवार सरकारी जमीन का ब्योरा मांगा था।












Click it and Unblock the Notifications