मोदी सरकार के खिलाफ किसानों को एकजुट करेंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता में रविवार को राष्ट्रीय किसान संघों की एक बैठक में पारित एक प्रस्ताव के अनुसार, राव ने कृषि क्षेत्र का संरक्षण और किसान विरोधी नीतियों’’ को खत्

नई दिल्ली,29 अगस्त। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता में रविवार को राष्ट्रीय किसान संघों की एक बैठक में पारित एक प्रस्ताव के अनुसार, राव ने कृषि क्षेत्र का संरक्षण और किसान विरोधी नीतियों'' को खत्म करने के लिए केंद्र के खिलाफ लडऩे के लिए देश के किसानों को एकजुट करने का बीड़ा उठाया है।

kcr

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, राव ने राष्ट्रीय किसान नेताओं से रैयतों की गरिमा को बनाए रखने और उनके स्वाभिमान की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन और संयुक्त संघर्ष से किसानों की दुर्दशा और कृषि संकट को हल किया जा सकता है।

विज्ञप्ति के अनुसार, 'रविवार को राष्ट्रीय किसान संघों की बैठक में कृषि क्षेत्र के संरक्षण और किसान विरोधी नीतियों'' को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ लडऩे का संकल्प लिया गया। बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि मुख्यमंत्री केसीआर ने देश के किसानों को ग्रामीण स्तर से एकजुट करने का बीड़ा उठाया है।''

राव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय किसान संघ के नेताओं ने रविवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री के सरकारी आवास प्रगति भवन में बैठक की। विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में जल्द ही अगली बैठक आयोजित करने और नीति नियम तैयार करने का फैसला किया गया। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने राव से आंदोलन के लिए एक कार्य योजना तैयार करने, पूरे कृषक समुदाय को एकजुट करने का खाका तैयार करने और आगे बढऩे की रणनीति बनाने का अनुरोध किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+