तेलंगाना: जनमत सर्वेक्षण परिणाम को बीआरएस ने बताया धोखा देने वाला हास्यास्पद सर्वे
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 से पहले एबीपी-सी वोटर सर्वेक्षण द्वारा जनमत सर्वेक्षण परिणाम घोषित किया है। इस जनमत सर्वेक्षण के परिणामों पर राज्य की सत्तारूढ़ बीआरएस भड़क उठी है। बीआरएस ने धोखा देने वाला मतदाता सर्वेक्षण करार देते हुए, इसे हास्यास्पद बताया है।

तेलंगाना की सत्तारूढ़ बीआरएस ने एबीपी -सी वोटर की जनमत सर्वेक्षण सर्वे के परिणामों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह हास्यास्पद है।
दरअसल, एबीपी-सी वोटर सर्वेक्षण द्वारा जारी जनमत सर्वेक्षण परिणामों में कांग्रेस को तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 62 सीटों पर जीतते हुए दिखाया गया है और बीआरएस 50 से अधिक सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है।
इस सर्वे रिर्पोट पर बीआरएस ने कहा जनमत सर्वेक्षण रिपोर्ट में ये निष्कर्ष निकालना हास्यास्पद है कि कांग्रेस 62 सीटें जीत सकती है, जबकि वास्तविकता ये है कि तेलंगाना में लगभग 50 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को सक्षम उम्मीदवार तक नहीं मिल सके हैं।
ये सर्वे रिपोर्ट बीआरएस के खिलाफ एक साजिश है
बीआरएस के वरिष्ठ नेता डी श्रवण कुमार ने इस सी-वोटर सर्वे परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी कई विरोधाभास, संघर्षों और भ्रमों में फंसी हुई है और सीटों की घोषणा करने में असमर्थ है। बीआरएस नेता श्रवण कुमार ने साथ ही आरोप लगाया इस संदिग्ध सर्वेक्षणों को बढ़ावा देकर औसत दर्जे की सोच-समझकर और मतदाताओं के साथ छेड़छाउ़ करने की सी- वोटर ओपिनियन पोल सर्वेक्षण की एक साजिश है।
2018 में भी की गई थी ऐसी नाकाम कोशिश
श्रवण कुमार ने दावा किया कि ऐसा ही 2018 में भी किया गया था इस बार के चुनाव में फिर एक साहसिक प्रयास किया गया है। बीआरएस नेता कहा वे उनका ये फर्जी सर्वेक्षण 3 दिसंबर 2023 को बेकनाब हो जाएगा।
डॉ श्रवण कुमार ने कहा तेलंगाना के लोगों का केजीआर पर अटूट विश्वास है। इसके अलावा तेलंगाना में केसीआर अपने द्वारा बोए गए विकास के बीज को स्थिर करने और राज्य को और मजबूत करने के लिए तीसरी बार भी जीत हासिल करेंगे।
केसीआर पर तेलंगाना की जनता को अटूट विश्वास है
बीआरएस के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि तेलंगाना में कोई भी नेता केसीआर के बराबर नहीं है। राज्य में कोई भी पार्टी बीआरएस के करीब नहीं है। उन्होंने कहा तेलंगान में सत्ता बरकरार रखने की केसीआर की कोशिश में ये फर्जी सर्वे और झूठी कहानियां रोक नहीं पाएंगी। तेलंगाना को हर हाल में केसीआर चाहिए, केसीआर को तेलंगाना पसंद है। केसीआर को लोग पसंद करते हैं। तेलंगाना में सत्ता बरकरार रखने की उनकी कोशिश में फर्जी सर्वेक्षण और झूठी कहानियां केसीआर को नहीं रोक पाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications