तेलंगाना: गैस के दाम को लेकर बीआरएस MLC कविता ने मोदी सरकार पर कसा तंज

मोदी सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लिया, जिसके तहत एलपीजी गैस की कीमतें 200 रुपये कम कर दी गईं। वैसे तो जनता सरकार के इस कदम से खुश है, लेकिन विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हैं। मामले में बीआरएस एमएलसी कल्वाकुंतला कविता ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला।

कविता ने ट्वीट कर लिखा कि पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹800/- बढ़ाएं और फिर ₹200/- कम करें, ये कोई उपहार नहीं है, बल्कि लोगों की भावनाओं और जेब पर पूरी तरह से हमला है।

Telangana

केंद्र ने मंगलवार को घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की घोषणा की, क्योंकि वो मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए सस्ते एलपीजी के वादे का मुकाबला करना चाहती थी।

वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है, जो मई 2020 की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। बुधवार से फैसला लागू होने पर इसकी कीमत 903 रुपये होगी।

वहीं उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए प्रति सिलेंडर सब्सिडी जारी 200 रुपये पर विचार करने के बाद कीमत 703 रुपये होगी।

वहीं इसकी घोषणा करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य परिवारों को राहत प्रदान करना है। साथ ही सरकार अतिरिक्त 75 लाख उज्ज्वला कनेक्शन प्रदान करेगी, जिससे कुल पीएमयूवाई लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+