तेलंगाना: BRS नेताओं ने खास अंदाज में मनाया KTR का जन्मदिन
बीआरस के कई नेताओं और मंत्रियों ने सोमवार को बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) के 47वें जन्मदिन पर राज्य भर में अलग-अलग परोपकारी गतिविधियों का आयोजन किया।
पशुपालन मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव, पार्टी के सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी तलसानी साई किरण यादव, गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली और अन्य ने हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां रूबिक क्यूब कलाकार अफ्फान कुट्टी ने रूबिक के क्यूब्स के साथ केटीआर की तस्वीर बनाई।

'गिफ्ट ए स्माइल' पहल के तहत बीआरएस नेताओं ने 1000 वीडियो पत्रकारों को 10 लाख रुपये का बीमा कवरेज दिया। बाद में उन्होंने एक 3डी फिल्म देखी, जिसमें केटीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
उन्होंने कहा कि केटीआर की कोशिशों की वजह से तेलंगाना ने नए निवेश को आकर्षित किया और आईटी क्षेत्र में जबरदस्त विकास देखी गई। इस खास मौके पर पंचायत राज मंत्री ई दयाकर राव ने यदाद्री श्री लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी मंदिर में विशेष पूजा की।
A few glimpses from the birthday celebrations of BRS Working President & Hon’ble Minister Sri @KTRBRS Garu organised at Thrill City.
Hon’ble Ministers Sri Talasani Srinivas Yadav Garu & Mahmood Ali Garu graced the event as chief guests. #HappyBirthdayKTR #HappyBirthdayRamanna… pic.twitter.com/GUjl8aaXo4
— Talasani Sai Kiran (@talasani_sai) July 24, 2023
एचएमडब्ल्यूएस एंड एसबी के अनुबंध और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने जीओ 14 और जीओ 60 को लागू करने के उनके फैसले के लिए केटीआर और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के कटआउट पर दूध का अभिषेक किया।
राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष मन्ने कृष्णक ने ट्वीट किया, "केटीआर के जन्मदिन के अवसर पर शुभचिंतकों के सहयोग से 'गिफ्ट ए स्माइल' के तहत छावनी के 16 सरकारी स्कूलों के एसएससी टॉपर्स के लिए 47 डिजिटल टैब देंगे।"












Click it and Unblock the Notifications