तेलंगाना: जी किशन रेड्डी ने बहुचर्चित बस यात्रा को किया रद्द, बूथ स्तर पर बीजेपी को मजबूत करने पर जोर
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य के वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय की कमी नजर आ रही है। जिसके चलते 26 सितंबर को शुरू होने वाली पार्टी की बहुचर्चित बस यात्रा को रद्द करनी पड़ी। वहीं, दूसरी तरफ जहां तक चुनाव तैयारियों का सवाल है तो बीजेपी के लिए कुछ कारगर होता नहीं दिख रहा है।
बीजेपी को तीन जगहों से एक साथ बस यात्रा शुरू करनी थी। तेलंगाना बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को बसरा से बस यात्रा शुरू करनी थी। पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और हुजूराबाद विधायक एटाला राजेंदर को अपनी यात्रा भद्राचलम से शुरू करनी थी। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा को महबूबनगर जिले के सोमासिला से यात्रा शुरू करनी थी।

पार्टी सूत्रों का मानना है कि केंद्रीय नेतृत्व बस यात्रा को लेकर उतना उत्साहित नहीं था। जिसके चलते उन्होंने जी किशन रेड्डी से इसे फिलहाल रोकने के लिए कहा था। इसके बदले उन्हें बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को कहा गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय की कमी के कारण पार्टी ने बस यात्रा स्थगित करने का फैसला किया। पार्टी ने बस यात्रा के मार्ग को अंतिम रूप देने के लिए कुछ बैठकें की थीं और इसमें भाग लेने वाले नेताओं पर भी चर्चा की थी।
सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ नेताओं के बीच मामलों की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया था और उन्हें समन्वय में सुधार करने का निर्देश दिया था। सूत्रों ने कहा कि अमित शाह ने कथित तौर पर उन्हें बस यात्रा रद्द करने और इसके बजाय जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और वरिष्ठों के बीच समन्वय में सुधार करने की सलाह दी थी। बता दें कि अमित शाह 'तेलंगाना मुक्ति दिवस' समारोह में भाग लेने के लिए हैदराबाद में थे।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: अब मुस्लिम धोबियों और महिलाओं को 250 यूनिट तक मिलेगी फ्री बिजली, KCR सरकार का बड़ा ऐलान












Click it and Unblock the Notifications