तेलंगाना: पहली सूची में 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी करने से बच सकती है बीजेपी
तेलंगाना में बीजेपी उन पांच विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करने से अभी बच सकती है, जिन पर उसने 2014 के चुनावों में जीत हासिल की थी।
सूत्रों ने कहा कि पार्टी इस बारे में सोच रही है। ऐसे में पहली सूची में उम्मीदवारों के नाम देने से बच सकती है। 2014 में मुशीराबाद और अंबरपेट निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व दो सबसे वरिष्ठ नेताओं के. लक्ष्मण और जी किशन रेड्डी ने किया था। दोनों को पार्टी ने अभी अहम जिम्मेदारी दे रखी है।

वहीं दोनों 2018 में अपनी-अपनी सीटों से चुनाव हार गए। किशन रेड्डी ने बाद में 2019 के आम चुनाव में सिकंदराबाद से चुनाव लड़ा और विजयी हुए। पार्टी के सूत्रों ने कहा कि ये स्पष्ट नहीं है कि किशन रेड्डी आगामी विधानसभा चुनाव में अंबरपेट सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं। एक अन्य सूत्र ने कहा कि इसकी संभावना नहीं है कि लक्ष्मण मुशीराबाद से चुनाव लड़ेंगे।
मुशीराबाद सीट पर पांच दावेदार हैं। उनमें मुशीराबाद क्षेत्र से भाजपा जीएचएमसी पार्षद भी शामिल थे और उनमें से एक को पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया जा सकता है। ऐसी भी अटकलें हैं कि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की बेटी विजया लक्ष्मी मुशीराबाद सीट चाह रही हैं।
2014 के चुनाव में बीजेपी-टीडीपी गठबंधन के हिस्से के रूप में खैरताबाद सीट जीतने वाले चिंताला रामचंद्र रेड्डी को इस बार खराब हालात का सामना करना पड़ रहा है। तीन उम्मीदवार, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के पोते एनवी सुभाष, दो बैकवर्ड (बीसी) नेता पल्लपु गोवर्धन और रमन गौड़ इस प्रतिष्ठित सीट पर नजर गड़ाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications