तेलंगाना: बीआरएस का BJP पर साधा निशाना, KTR बोले- जिन्हें 15 लाख मिले वो भाजपा को दे सकते हैं वोट
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीराव ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बैंक खातों में 15 लाख रुपये आए हैं वे तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दे सकते हैं। टीआरस नेता नेता ने बीजेपी के वादों का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लोगों को 'रायथु बंधु' का पैसा मिला, वे अगले चुनाव में सत्तारूढ़ दल को वोट दे सकते हैं।
केटीआर ने कहा की मोदी सरकार अडानी से पैसा ले रही है। कांग्रेस तेलंगाना में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को जिताने के लिए कर्नाटक से पैसा ला रही है। उन्होने कहा, "भाजपा और कांग्रेस एक साथ काम करते हैं। इसका उदाहरण निजामाबाद एमपी चुनाव है, जब दोनों दलों में स्पष्ट समन्वय देखा गया।"

तेलंगाना के मंत्री केटीआर ने मोदी सरकार पर तेलंगाना की जनता के हितों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले नौ साल में तेलंगाना के लोगों का हितों की उपेक्षा की है। घरेलू गैस की कीमतों को लेकर केटीआर ने कहा कि मंहगाई बढ़ने के आमजन को काफी परेशनी हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र ने एलपीजी की कीमतें 400 से 1,200 रुपये हो गईं थीं। जबकि पेट्रोल की कीमतें 70 रुपये से रु. 110 बढ़ गईं। मंत्री ने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार के कार्यकाल में अन्य आवश्यक वस्तुओं की आसमान छू गईं।
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के बांसवाड़ा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए केटीआर ने बीजेपी कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने सवाल किया कि काला धन कब आएगा। बीआरएस नेता ने कहा, 'काला धन वापस आएगा या नहीं, ये निश्चित नहीं है, लेकिन मोदी काले कानून लेकर आए। 'जिनके खातों में 15 लाख रुपये आए हैं वे बीजेपी को वोट दे सकते हैं, जिस किसी को भी 'रायथु बंधु' का पैसा मिला है, वह बीआरएस के लिए वोट कर सकता है।
मंत्री ने बीजेपी को निशाने पर लेते कहा, "भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने बुधवार को कहा कि जिनके बैंक खातों में 15 लाख रुपये आए हैं वे भाजपा को वोट दे सकते हैं। जिन लोगों को 'रायथु बंधु' का पैसा मिला है वे भी अगले चुनाव में सत्तारूढ़ दल को वोट दे सकते हैं।"
बांसवाड़ा रैली में बीआरएस नेता ने कहा कि सीएम के. चंद्रोशेखर राव ने कहा कि केसीआर समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। वह धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता संसद में खुलेआम मुस्लिम सांसदों को गाली देते हैं। पिछले नौ वर्षों में सीएम ने 'रयथु बंधु', और 'रयथु भीमा' जैसी किसान के हित की योजनाएं शुरू की हैं। 'कल्याण लक्ष्मी' कार्यक्रम के लिए केसीआर किट वितरित किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications