तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा 17 सितंबर के बाद करेगी पूर्ववर्ती वारंगल के उम्मीदवारों की घोषणा
Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा 17 सितंबर के बाद वारंगल में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार पार्टी के टिकटों के लिए मजबूत दावेदारों की कमी भाजपा झेल रही है, जिसके चलते 17 सितंबर से पहले अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं कर सकती है ।

बता दें तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस पार्टी ने पूर्ववर्ती वारंगल जिले के 12 निर्वाचन क्षेत्रों में से 11 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बीआरएस ने सबसे पहले अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करके विरोधी पार्टियों को मात दे दी है।
वहीं कांग्रेस और भाजपा समेत विपक्षी दल अभी भी अपने दावेदारों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। कांग्रेस ने 18 से 25 अगस्त तक आवेदन स्वीकार करके उम्मीदवार चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं भाजपा जो चुनाव को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए थे और वो अपने उम्मीदवारों की लिस्ट की प्रक्रिया शुरू नहीं कर सकी है।












Click it and Unblock the Notifications