तेलंगाना: हैदराबाद के खाते में आई अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक और उपलब्धि

तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव की उपस्थिति में तेलंगाना लाइफ साइंसेज फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शक्ति नागप्पन के साथ एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।

telangana

हैदराबाद: हैदराबाद के खाते में जल्द ही एक और अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि आने वाली है। दरअसल चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए विश्व आर्थिक मंच का केंद्र (C4IR) हैदराबाद में स्थापित किया जाएगा। सोमवार को दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में देश में अपनी तरह के पहले केंद्र की घोषणा की गई। यह भारत का पहला ऐसा विषयगत केंद्र है और एक स्वायत्त, गैर-लाभकारी संगठन होगा, जो स्वास्थ्य सेवा और जीवन विज्ञान के लिए नीति और प्रशासन पर नेतृत्व करेगा।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रबंध निदेशक जेरेमी जर्गेंस ने तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव की उपस्थिति में तेलंगाना लाइफ साइंसेज फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शक्ति नागप्पन के साथ एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे पहले ही दिन तेलंगाना के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

C4IR तेलंगाना विश्व आर्थिक मंच की चौथी औद्योगिक क्रांति (C4IR) नेटवर्क में शामिल होने वाला 18वां केंद्र है, जो चार महाद्वीपों में फैला हुआ है। इस केंद्र की स्थापना के साथ, तेलंगाना C4IR इकाइयों के वैश्विक नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण नोड बन जाएगा और तेलंगाना को विश्व स्तर पर अपने नेतृत्व की स्थिति को मजबूत करने में भी मदद करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+