नेपाली शिक्षकों के दल ने दिल्ली सरकार के स्कूलों का किया दौरा, सिसोदिया ने किया स्वागत
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नेपाली शिक्षकों के दल का स्वागत किया।
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: नेपाली शिक्षकों का 30 सदस्यीय दल राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी स्कूलों का दौरा करने के लिए बुधवार को यहां पहुंचा ताकि दिल्ली सरकार द्वारा की गई पहलों को समझ सके। शिक्षा निदेशालय ने यह जानकारी दी। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दल का स्वागत करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के लिए अपने स्कूलों को ''उत्कृष्टता की नयीं ऊंचाई'' पर ले जाने के लिए ऐसे ''समन्वय अहम हैं।''

उन्होंने ट्वीट किया, ''नेपाली शिक्षकों की टीम हृदय से स्वागत, जो दिल्ली सरकार के स्कूलों का दौरा कर रही है और हमारे विद्यार्थियों के साथ संवाद कर रही है। एक दूसरे से सीखने और अपने स्कूलों को उत्कृष्टता की नयी ऊंचाई पर ले जाने के लिए ऐसे समन्वय हमारे लिए अहम हैं।'' शिक्षा निदेशालय ने बताया कि नेपाल से आए शिक्षकों ने स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications