Andhra: जेल में डेंगू से कैदी की मौत पर चिंता, लोकेश बोले- चंद्रबाबू को कुछ हुआ तो CM जगन होंगे जिम्मेदार

केंद्रीय कारागार राजमहेंद्रवरम के एक कैदी की डेंगू से मौत हो चुकी है। उसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं अब गिरफ्तारी के बाद टीडीपी चीफ एन चंद्रबाबू नायडू को भी इसी केंद्रीय कारगार में हिरासत की अवधि के दौरान रखा गया है। ऐसे में टीडीपी महासचिव नारा लोकेश पार्टी चीफ व अपने पिता के असुरक्षित होने को लेकर चिंता व्यक्त की है। लोकेश ने इसको लेकर वाईएसआरसी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सीधे कहा कि अगर एन चंद्रबाबू नायडू को कुछ होता है तो को कुछ होता है तो सीएम जगन को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

कौशल विकास निगम घोटाला मामले में एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद टीडीपी लगातार वाईएसआरसी नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार को निशाने पर ले रही है। केंद्रीय कारागार में डकैती के एक मामले में बंद दोलेश्वरम के जी वीरा वेंकट सत्यनारायण (19) डेंगू से मौत हो गई। उन्हें इसी महीने 6 सितंबर को जेल लाया गया था। ऐसे में सीएम जगन पर नारा लोकेश ने निशाना साधा है। लोकेश ने कहा, सरकार नायडू को खत्म करने की साजिश रच रही है। अगर नायडू को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी खुद सीएम जगन को लेनी चाहिए।

Lokesh targets CM Jagan over Chandrababu

नारा लोकेश ने आरोप लगाया कि वाईएसआरसी सरकार केंद्रीय जेल में जेड+ सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "हालांकि हमने शिकायत की है कि कोई उचित सुरक्षा नहीं है और मच्छरों के खतरे के बारे में जेल अधिकारी जवाब नहीं दे रहे हैं। सरकार नायडू को खत्म करने की साजिश रच रही है। अगर चंद्रबाबू नायडू को कुछ होता है तो सीएम जगन को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

दरअस, 6 सितंबर से राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार में बंद एक विचाराधीन कैदी को रखा गया था। लेकिन उसे डेंगू हो गया था। हालत खराब होने पर उसे काकीनाडा के एक अस्पताल में भर्ती गया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जेल में डेंगू से हुई मौत पर राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार प्रभारी और डीआइजी (जेल) रवि किरण ने कहा, "सत्यनारायण सात सितंबर से बुखार से पीड़ित थे। उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।'' उनमें डेंगू बुखार के लक्षण विकसित हो गए थे और अस्पताल में उन्हें खून की उल्टी भी हुई थी। उन्हें 19 सितंबर को काकीनाडा सरकारी जनरल अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।"

वहीं रवि किरण ने आगे कहा कि सत्यनारायण की मौत इस हफ्ते बुधवार (20 सितंबार) को हुई थी।वो डेंगू पॉजिटिव पाया गया। सत्यनारायण की मृत्यु के समय उनके परिवार के सदस्य अस्पताल में थे। डीआइजी ने कहा कि इसका सूचना जेल विभाग के साथ-साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भी दी गई थी। रवि किरण ने कहा, "जेल के माहौल से घबराने की जरूरत नहीं है और मलेरिया या डेंगू का कोई प्रकोप नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+