TDP ने यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों की समस्याओं को हल करने के लिए सीएम को लिखा पत्र
टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को यूक्रेन से लौटे राज्य के मेडिकल स्टूडेन्ट्स की समस्याओं को हल करने के लिए पत्र लिखा है। ये वो प्रदेश के वो छात्र हैं जो यूक्रेन युद्ध के कारण अपनी मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़कर अपने प्रदेश लौटे थे। टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने मेडिकल छात्रों के मुद्दों का समाधान करने का आग्रह किया।

टीडीपी ने बताया यूक्रेन के एक मेडिकल इंस्टीट्यूट में कई छात्रों के शैक्षिक प्रमाणपत्र रोके गए थे। उन्होंने कहा छात्रों के लिए अपनी चिकित्सा शिक्षा जारी रखने के लिए यूक्रेन लौटने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है। ऐसे में उनका शैक्षणिक भविष्य खतरे में है।
टीडीपी ने सीएम से की ये गुजारिश
टीडीपी महासचिव नारा लोकेश प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुजारिश की है कि सरकार को यूक्रेन से लौटे छात्रों को राज्य में अपनी चिकित्सा शिक्षा जारी रखने का अवसर प्रदान करना चाहिए, साथ ही उन्हें अपना मेडिकल सर्टीफिकेट वापस मिले इसके लिए उनकी मदद करनी चाहिए।
वाईएसआरसी और टीडीपी कैडरों के बीच झड़प
वहीं टीडीपी महासचिव नारा लोकेश की युवा गलााम पदयात्रा के दौरान वाईएसआरसी और टीडीपी कैडरों के बीच झड़प के बाद पश्चिम गोदावरी जिले के गुनुपुडी गांव में तनाव फैल गया।
कांस्टेबलों को चोटें आईं
दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया इस हाथापाई में कुछ कांस्टेबलों को चोटें आईं और उनमें से एक के माथे पर चोट लगी। लोकेश ने उनकी पदयात्रा पर वाईसीआरसी द्वारा किए गए पथराव की निंदा की। टीडीपी नेताओं ने पुलिस पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने में फेल होने का अरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications