सीएम जगन के फोटो स्टिकर को लेकर टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने किया कटाक्ष
बुधवार को संयुक्त पूर्वी गोदावरी की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन चंद्रबाबू नायडू ने 'इदेमी कर्म मन राष्ट्रिकी' कार्यक्रम फिर से शुरू किया और रोड शो में हिस्सा लिया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा 'जगनन्ने मां भविष्यथु' के नारे के साथ सभी घरों में अपनी तस्वीर के साथ स्टिकर लगाने के फैसले को लेकर टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कटाक्ष किया है। चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कहा कि वो जानना चाहते हैं कि क्या समाज के सभी वर्गों के साथ किए गए विश्वासघात के बाद भी प्रदेश की जनता जगन मोहन की तस्वीर देखना चाहेगी।
बुधवार को संयुक्त पूर्वी गोदावरी की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन चंद्रबाबू नायडू ने 'इदेमी कर्म मन राष्ट्रिकी' कार्यक्रम फिर से शुरू किया और रोड शो में हिस्सा लिया। चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'आंध्र प्रदेश की वाईएसआरसी सरकार हर किसी के ऊपर करीब 45 तरह के भारी टैक्स लगा रही है।'
वित्त मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ के उस बयान का जिक्र करते हुए कि आंध्र प्रदेश में एक राजधानी होगी और तीन नहीं, नायडू ने कहा कि हालांकि राज्य की राजधानी से संबंधित मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसके बावजूद वाईएसआरसी के नेता इस मुद्दे पर अलग-अलग बयान दे रहे हैं और लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications