तेलंगाना सरकार द्वारा की गई आईटी और ई-गवर्नेस पहलों की तमिलनाडु मंत्री ने जमकर की तारीफ

तमिलनाडु प्रतिनिधिमंडल ने आईटी क्षेत्र में तेलंगाना की पहल की सराहना की

तमिलनाडू के आईटी और डिटिल सेवा मंत्री पी थियासा राजन तेलंगाना की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे थे। इस मौके पर आईटी के क्षेत्र में तेलंगाना के उल्‍लेखनीय विकास की उन्‍होंने तेलंगाना सरकार की जमकर तारीफ की। तेलंगाना सरकार के आईटी मंत्री की आईटी क्षेत्र की नीतियों और पहल के लिए भी उन्‍होंने सराहना की।

Telangana K. T. Rama

थियासा ने तेलंगाना खासकर हैदराबाद में आईटी क्षेत्र की तेजी से वृद्धि की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार द्वारा लागू किए गए विभिन्न कार्यक्रम प्रेरणादायक हैं।

राजन ने कहा कि तेलंगाना के द्वारा आईटी क्षेत्र में किए सफल पहल को हम तमिलनाडु में दोहराने के लिए सभी उपाय किए जाएंगे। याद रहे तमिलनाडु के आईटी मंत्री के प्रति‍निधित्‍व में आया प्रति‍निधिमंडल तेलंगाना के आईटी क्षेत्र में की पहल और प्रोजेक्‍ट की स्‍टडी करेगा।

बता दें तमिलनाडु के आईटी मंत्री थियासा राजन तेलंगाना में आईटी क्षेत्र के तेजी से विकास के लिए लागू की जा रही नीतियों और रणनीतियों का अध्ययन करने के लिए तेलंगाना की तीन दिवसीय यात्रा पर आए थे।

उनके प्रतिनिधित्‍व में कई अधिकारी भी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे थे। उन्होंने गुरुवार को प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में स्थित सचिवालय में अपने समकक्ष केटी रामा राव से मुलाकात की।

तीन दिवसीय यात्रा के दौरान तमिलनाडु का ये प्रतिनिधिमंडल आईटी और स्‍टार्टअप्‍स को सामने से जानने के लिए आईटी और ई-गवर्नेंस पहलों और नीतियों का अध्ययन करेगा। राजन के साथ आई टीम तेलंगाना में टी-हब, टी-वर्क्स और वीई हब का भी दौरा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+