सुप्रीम कोर्ट से फैसला आते ही बनेगी SYL, हाईकोर्ट अलग बनाने की रहेगी मांग- खट्टर

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 33 केवी सब स्टेशन दौलतपुर, 33 केवी सब स्टेशन मांडी, 33 केवी स्टेशन भौर-सारसा का उद्घाटन किया।

चंडीगढ़: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा में बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 33 केवी सब स्टेशन दौलतपुर, 33 केवी सब स्टेशन मांडी, 33 केवी स्टेशन भौर-सारसा और थानेसर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की बिल्डिंग का उद्घाटन किया।

manohar lal khattar

यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगे डिविजन के ऊपर विजिलेंस ब्यूरो होंगे। छह और बनेंगे। जहां पता चलता है, वहां पर कार्रवाई की जा रही है। नकल के केस में 71 एफआईआर हुई हैं। 615 लोग जेल में बंद हैं। 300 भगोड़े हैं, उनको भी पकड़ेंगे। इसी प्रकार एचसीएस लेवल के लोग को पकड़कर सुधार किया है। इसी प्रकार आईपीएस लेवल के लोगों को पकड़ा है। जानकारी हमें दो, गलत आदमी न फंस जाए, ये हम ध्यान रखेंगे।

मनोहर लाल ने कहा कि एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई करवाई है। 2002 के निर्णय का अध्ययन किया गया है। अब एक लास्ट एग्जीविशन का निर्णय ही आना शेष है। सुप्रीम कोर्ट में लगे हुए हैं। लगातार सुनवाई चल रही है। जैसी ही सुनवाई पूरी होगी। एसवाईएल बनकर रहेगी। हाईकोर्ट अलग बनाने की मांग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+