हरियाणा के प्रत्येक बूथ पर JJP ने खड़ी की युवाओं की फौज, सुनील राणा ने कहा

Haryana News: जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेश प्रभारी सुनील राणा रविवार 31 दिसंबर को इसराना हलके पहुंचे। यहां उन्होंने युवाओं को संबोधित करके हुए कहा कि पार्टी ने प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर युवाओं की फौज खड़ी कर दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि जेजेपी ने एक बूथ एक योद्धा अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए हर बूथ पर मजबूत टीम बनाई है।

सुनील राणा ने इस दौरान युवाओं से मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव तैयारियों में जुटने को कहा। उन्होंने युवा जेजेपी के पदाधिकारियों और बूथ योद्धाओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है इसलिए वे बूथ स्तर में पार्टी के साथ नए मजबूत साथियों को जोड़े।

Jannayak Janata Party

साथ ही, घर-घर जाकर गठबंधन सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों और पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं। ताकि, आम जन सरकार की नीतियों का फायदा उठा सके। इस बैठक में इसराना हलके के 202 बूथ योद्धाओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान प्रोजेक्टर और वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से जेजेपी की नीतियों, सरकार के कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति के बारे में समझा गया।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बूथ योद्धाओं के समक्ष अपने विचार रखे और उन्हें चुनावी साल में निष्ठा और सजगता के साथ काम करने को कहा। सुनील राणा ने आगे बोलते हुए कहा कि किसी संगठन की कामयाबी और प्रदेश की प्रगति के पीछे युवाओं का अहम योगदान होता है। कहा कि युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी और मेहनत के चलते जेजेपी आज गठबंधन सरकार में हिस्सेदार बनकर प्रदेश हित में निरंतर कार्य कर रही है।

सुनील ने कहा कि आज युवाओं की मेहनत का ही परिणाम है कि जेजेपी हरियाणा के प्रत्येक बूथ पर मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर जेजेपी का युवा योद्धा होना संगठन की ताकत को दर्शा रहा है और आने वाले चुनावों में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+