हरियाणा सरकार ने इस महिला नेता पर जताया भरोसा, बनाया सोशल वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन
हरियाणा सरकार में एक और एंट्री हो गई है। भाजपा की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान को सोशल वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। भाजपा में आने से पहले वह हरियाणा महिला कांग्रेस प्रमुख के पद पर भी रह चुकी हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा अनुच्छेद 370 और तीन तलाक पर कांग्रेस के रुख को लेकर दिया था।
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का खुलकर समर्थन करने वाली चौहान ने कहा कि तीन तलाक पर कांग्रेस के रुख का समर्थन करने के लिए उन्हें अपनी अंतरात्मा के खिलाफ जाना पड़ा।

सुमित्रा चौहान को हरियाणा में महिला कांग्रेस की कमान 19 फरवरी 2014 को सौंपी गई थी। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लिए जाने की मांग करते हुए सुमित्रा चौहान ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुष्मिता देव को इस्तीफा भेज दिया था। जिसमें कहा था कि सुमित्रा चौहान ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ा।












Click it and Unblock the Notifications