कांग्रेस के कब्जे में पुलिस, अकालियों पर झूठे केस दर्ज करने का दबाव बनाया जा रहा: बादल

लुधियाना, 13 दिसंबर: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल रविवार को पायल पहुंचे। वे यहां से शिअद-बसपा के उम्मीदवार जसप्रीत सिंह बीजा के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, गृहमंत्री सुखजिदर रंधावा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू अब पुलिस अधिकारियों पर पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

Sukhbir Singh Badal

सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस ने पुलिस को अपने कब्जे में ले लिया है और अकाली नेताओं पर बेवजह कार्रवाई के लिए मजबूर कर रहे हैं, जबकि कई ईमानदार पुलिस अधिकारियों ने इन गैर संवैधानिक आदेशों का पालन करने से इंकार कर दिया। बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब कांग्रेस अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए बदलाखोरी की राजनीति कर रही है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के कुछ दिन पहले बिक्रम मजीठिया को झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

सुखबीर ने सीमा संबंधी सुलझे हुए मुद्दे को उठाने के लिए भी मुख्यमंत्री की निदा की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को दशकों पहले सुलझा लिया गया था। राज्य सरकार ने ये निर्देश केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और लोगों को परेशान करने के लिए ही दिए हैं। यह उन तरीकों का एक अन्य उदाहरण है, जिनके द्वारा सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।

शिअद और बसपा को एक संयुक्त ताकत बताया

सुखबीर बादल ने घोषणा की कि कांग्रेस विधायक लखबीर सिंह लक्खा के खिलाफ हलके के लोगों को लूटने और परेशान करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। हलके के निवासियों से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि शिअद और बसपा एक संयुक्त ताकत है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को गठबंधन की जीत के लिए अपना सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। वरिष्ठ नेता महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने भी पायल में सभा को संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+