मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में सभी तीर्थ स्थलों को शामिल करेगी शिअद सरकार: सुखबीर

बठिडा: शिरोमणी अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की कि पंजाब में शिअद-बसपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत सभी धर्मो के पूजा स्थलों को कवर किया जाएगा। वह मालवा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ सालासर बालाजी धाम मंदिर व राजस्थान के चुरू जिले के माता अंजनी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होने पंजाब व पंजाबियों की प्रगति और समृद्धि की कामना व शांति के साथ-साथ भाईचारे के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधकों ने सभी को सम्मानित किया।

sukhbir singh badal goes to balaji and churu district

बादल ने कहा कि पूर्व शिअद सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की थीस जिसके तहत सालासर, वैष्णो देवी, माता चितपूर्णी, अजमेर शरीफ, हजूर साहिब व अन्य धार्मिक स्थलों के तीर्थयात्रा पर पंजाबियों को ले जाने के लिए ट्रेनें व बसें चलती थीं। यह सेवा कुछ बुजूर्ग महिलाओं द्वारा प्रकाश सिंह बादल से संपर्क करने के बाद शुरू की गई थी।

उन्होने कहा था कि वह श्री हजूर साहिब जाने की इच्छा रखती थीं, लेकिन उनके पास कोई साधन नहीं था। पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं को यह सेवा निशुल्क प्रदान की थी। हालांकि 2017 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद इसे तुरंत रोक दिया गया था। बादल ने कहा कि शिअद-बसपा गठबंधन सरकार बनने के हम इसे फिर से शुरू करेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं में सिकंदर सिंह मलूका, अनिल जोशी, एनके शर्मा, सरूप चंद सिगला, प्रेम अरोड़ा, प्रकाश चंद गर्ग, जीत मोहिदर सिद्धू, कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, हरप्रीत सिंह, प्रेम अरोड़ा, गुलजार सिंह, हंस राज जोसन, हरदीप सिंह डिपी ढि़ल्लों, मनतार सिंह बराड़, तीर्थ सिंह महला, प्रकाश सिंह भट्टी, गुरदेव सिंह मनुके, वरदेव सिंह नोनी मान, बरजिदर सिंह मक्खन बराड़, सतनाम सिंह राही, कुलवंत सिंह किटू, दिलराज भूंदड़ शामिल थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+