ओडिशा में महिलाओं को प्रेरित कर रहीं स्वयं सहायता समूहों की सफलता की कहानियां
इस फसल से नाइक ने 35,000 रुपये की कमाई की है और आगामी सीजन में उसे इससे बेहतर कमाई की उम्मीद है। वह अब इलाके के अन्य सभी किसानों के लिए प्रेरणा की स्रोत हैं, जो नाइक से व्यापार के गुर सीख रहे हैं।

ओडिशा में मिशन शक्ति पिछले दो दशकों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में एक आंदोलन के रूप में विकसित हुई है और इसे शायद ही किसी तरह से चुनौती दी जा सकती है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कम से कम 70 लाख महिलाओं का समावेशी विकास और वित्तीय स्वतंत्रता, ओडिशा में मिशन शक्ति की सफलता का प्रमाण है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हालांकि, स्वयं सहायता समूहों के तहत छोटे से मध्यम स्तर के व्यवसायों की स्थापना करने वाली महिलाओं की सफलता की अनगिनत कहानियां हैं, इस कहानी में हम दो उड़िया महिलाओं के समर्पण के बारे में जानेंगे, जिन्हें उनके संबंधित इलाकों में पूजा जाता है।
आइए मिलते हैं बारबिल की इस 28 वर्षीय तेजतर्रार युवती से, जो बैंगन लगाकर 1 लाख रुपये की कमाई के करीब है। राधारानी WSHG की सचिव जैमानी मुंडा, जयकृष्ण निर्माता समूह की एक सक्रिय सदस्य हैं। एपीसी परियोजना के स्थानीय कर्मचारियों से प्रेरित होकर, मुंडा ने 2 एकड़ भूमि पर बैंगन की खेती की।
जैमानी मुंडा ने बताया, 'एकीकृत आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा 'जीबिका' योजना के तहत मुझे बीज और उर्वरक की सहायता प्रदान की गई, जबकि खेती के लिए तकनीकी सहायता एपीसी सृष्टि ने प्रदान की। मैंने इस सीजन में 30,000 रुपये कमाए और अगले सीजन में कम से कम 1 लाख रुपये कमाने की उम्मीद है। इस कमाई से हमने साल भर के लिए खाने का सामान लिया और बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदे।'
इस कहानी की दूसरे नायक 40 वर्षीय निरुपमा नाइक हैं, जो क्योंझर की जाजापोसी ग्राम पंचायत के आदिवासी बहुल बाला गांव की किसान हैं। नाइक ने चंपुआ में स्थानीय प्रशासन की मदद से एक एकड़ जमीन पर करेले की खेती की। हालांकि पहले नाइक के पास तकनीकी सहायता की कमी थी, लेकिन विशेषज्ञों के हस्तक्षेप से नाइक ने एक बेहतरीन फसल तैयार की।
इस फसल से नाइक ने 35,000 रुपये की कमाई की है और आगामी सीजन में उसे इससे बेहतर कमाई की उम्मीद है। वह अब इलाके के अन्य सभी किसानों के लिए प्रेरणा की स्रोत हैं, जो नाइक से व्यापार के गुर सीख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications