पहाड़ के वायरल स्टंटमैन ने मुख्यमंत्री आवास पर दिखाया टैलेंट, CM धामी ने किया ये ऐलान

उत्तराखंड के वायरल स्टंटमैन चमन वर्मा अपने हैरतअंगेज स्टंट को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाए हैं। उन्होंने सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस मौके पर सीएम ने बुके के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री आवास पर चमन का टैलेंट देख सीएम धामी ने उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

अल्मोड़ा जिले के मासी चौखुटिया निवासी चमन वर्मा इन दिनों अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी के दम पर इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इस हफ्ते सीएम धामी से मुलाकत के बाद उनके सपनों को पंख लग गए। मुख्यमंत्री आवास पर चमन के टैलेंट से प्रभावित हुए सीएम धामी ने ट्रेनिंग के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सीएम ने प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा का सराहना करते हुए कहा कि पहाड़ के युवाओं में बहुत प्रतिभाएं हैं, बस उन्हें तराशने और सही प्लेटफॉर्म देने की जरूरत है।

 CM Dhami and Chaman Verma

मुख्यमंत्री ने चमन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणा का स्रोत बताया।

सीएम आवास पर चमन वर्मा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, "अद्भुत शारीरिक संतुलन क्षमता से हैरतअंगेज स्टंट कर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाने वाले मासी, अल्मोड़ा निवासी चमन वर्मा जी ने शासकीय आवास में भेंट की। प्रदेश सरकार की ओर से चमन को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। चमन की मेहनत एवं उनका जुनून सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।"

दरअसल, चमन वर्मा महज 21 साल के हैं। आर्मी के लिए अनफिट होने के बाद भी चमन ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने महज 8 महीने में मस्कुलर बॉडी बना ली। इसके साथ उन्होंने फिटनेस पर भी खास ध्यान दिया। चमन वर्मा अपने घर की छत पर ऐसे-ऐसे स्टंट करते हैं जिसको करने में फिल्मी पर्दे पर मशीनों या फिर ग्राफिक्स का सहारा लेना पड़ता है। चमन वर्मा बेहद फुर्तीले हैं। नदी को हवा में उछलकर पार करना हो या ईंटों के सहारे पुसअप्स लगाना, चमन वर्मा वो सब कुछ कर लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+