पंजाब: बरनाला पहुंचे भगवंत मान, बोले- बहुत जल्द बनेगा नर्सिंग कॉलेज

किसानों के लिए भी सी.एम. मान ने ऐलान करते हुए कहा कि चावल गेहूं के अलावा अन्य फसलों पर पूरी एम.एस.पी. मिलेगी।

भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बरनाला पहुंचे। इस दौरान सी.एम. मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत जल्द बरनाला में नर्सिंग कालेज बनाया जाएगा। सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिलेगी, स्कूलों के प्रिंसपलों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा जाएगा, अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोहाली एयरपोर्ट पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी। सी.एम. मान ने कहा कि आपके लिए हलवारा में एयरपोर्ट बनाया जा रहा है, जिसका नामकरण शहीदों के नाम पर होगा।

वहीं किसानों के लिए भी सी.एम. मान ने ऐलान करते हुए कहा कि चावल गेहूं के अलावा अन्य फसलों पर पूरी एम.एस.पी. मिलेगी। पंजाब में हर साल 2100 जवानों की पुलिस में भर्ती की जाएगी। सी.एम. मान ने कहा कि पहले राज्य में फैक्टरी व्यापारियो को दो परिवारों से समझौता होता था लेकिन अब फैक्टरी व्यापारियों का पंजाब की जनता से समझौता होता है। राज्य में इंडस्ट्री को प्रमोट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब: कल से शुरू होगी 108 एंबुलेंस की सर्विस, भगवंत मान सरकार के साथ बनी सहमति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+