झारखंड: छात्रों ने की एनपीयू में भ्रष्टाचार की शिकायत, CM हेमंत सोरेन ने शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया
आपसू अध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर एनपीयू में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता और परीक्षा विभाग के भ्रष्टाचार से अवगत कराया।

रांची,11 दिसंबर: आपसू अध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर एनपीयू में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता और परीक्षा विभाग के भ्रष्टाचार से अवगत कराया। छात्रों ने साक्ष्य रूप में सीएम को ज्ञापन भी सौंपा। अभिषेक ने बताया कि सीएम के साथ उनकी मुलाकात सकारात्मक रही। सीएम ने शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सीएम के समक्ष हमने अपनी पांच मांगें रखी हैं। परीक्षा विभाग की उच्चस्तरीय जांच, सॉफ्टवेयर एजेंसी एनसीसीएफ को हटाने, कुलपति के आचरण में सुधार, विवि के कर्मियों का टेबल ट्रांसफर तथा गुगल प्रिंटेड शोध पर रोक लगाने की मांग शामिल है। प्रतिनिधिमंडल में राहुल कुमार दुबे, अनूप यादव व राजीव रंजन शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications