धान की खरीद में किसानों-आढ़तियों को नहीं होगी कोई मुश्किल: मंत्री लालचंद
चंडीगढ़: पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारुचक अनाज मंडी राजपुरा में धान की सरकारी खरीद की शुरुआत करवाने के लिये पहुंचे। विधायक राजपुरा नीना मित्तल, विधायक गुरलाल घनौर, आढती एसोसिएशन राजपुरा के प्रधान रूपिंदर सिंह रूपी ने मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर एमडी पनसप अमृत कौर गिल, डिप्टी कमीशनर पटियाला साक्षी साहनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार धान की खरीद के समय किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की मुश्किल नहीं आने देगी। किसान को फसल खरीद के 24 घंटे के अंदर भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से पंजाब की सरकारी खरीद एजेंसियों के लिये 184.45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से 191 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के प्रबंध पूरे किये गये हैं। धान की खरीद व लिफ्टिंग के पूरे प्रबंध किये गये हैं।
मंत्री ने अधिकारियों व आढतियों से मीटिंग के बाद खरीद प्रबंधों पर संतोष जताया। इस अवसर पर एसडीएम राजपुरा डा. संजीव कुमार, प्रवीण छाबड़ा चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट, दिनेश मेहता, दीपक सूद, राजिंदर निंरकारी, राकेश कुकरेजा, जतिंदर नार्टी, मदन लाल, कृष्ण कुमार, अमरिंदर मीरी आदि मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications