8 हजार तालाबों का सौंदर्यीकरण करेगी प्रदेश सरकार, डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए पोंड अथॉरिटी को सरकार द्वारा 800 करोड़ रुपए का बजट अलॉट किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक छह हजार तालाबों का सौंदर्यीकरण करवाया जा चुका है और दूसरे चरण में अप्रैल 2023 से बाकी सभी आठ हजार तालाबों का भी सौंदर्यीकरण करवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
रविवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना विधानसभा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों के दौरे पर थे और ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्रामीण विकास मौजूदा गठबंधन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विकास परियोजनाओं एवं सार्वजनिक कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर ठोस एवं सार्थक निर्णय लिए जा रहे है और सरकार की विकासपरक नीतियों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार द्वारा क्रियान्वित अनूठी योजनाओं में प्रदेश के सभी तालाबों का सौंदर्यकरण, ग्राम दर्शन पोर्टल की शुरुआत, बीपीएल परिवारों की पहचान कर राशन कार्ड की योजना, आयुष्मान भारत आदि शामिल है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शिवधाम योजना के तहत प्रदेश के सभी श्मशान घाटों एवं कब्रिस्तानों की चार दिवारी, शैड, पेयजल व्यवस्था एवं पक्के रास्ते बनाने का फैसला लिया गया है।
उन्होंने कहा कि उचाना के सभी गांवों में उक्त योजना के तहत सभी शमशाण घाटों एवं कब्रिस्तानों का एस्टीमेट अगले 15 दिनों में भिजवाने के लिए स्थानीय एसडीएम को निर्देश दे दिये गए है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गरीब वर्ग के उत्थान के लिए सरकार की विशेष परिकल्पना है। इस दिशा में सरकार द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications