HPSC की भर्ती प्रक्रिया में राज्य सरकार की नहीं होती कोई दखल अंदाजी: CM मनोहर लाल

मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्न काल दोरान सदस्यों के सवालों का जवाब दिया।

state government does not interfere in the recruitment process of HPSC: CM Manohar Lal

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग एक स्वयात्त संस्था है। अधिकारियों व कर्मचारियों की भर्ती करने की प्रक्रिया संस्था अपने स्तर पर ही तय करती है, इसमें सरकार किसी प्रकार का दखल नहीं करती है।

मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्न काल के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर एचपीएससी की ओर से भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की पारदर्शिता से संबंधित कोई बात आती है, तो राज्य सरकार एचपीएससी को आदेश दे सकती है। परंतु भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सरकार किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं कर सकती है।

उन्होंने कहा कि किस पद की भर्ती के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप ओएमआर आधारित या सब्जेक्टिव टाइप परीक्षा लेनी है, यह एचपीएससी का अपना निर्णय होता है। आयोग हर पद के लिए पाठयक्रम जारी करता है और उसी अनुसार परीक्षा लेता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+