पंजाब विधानसभा विशेष सत्र: कार्यवाही शुरू होते ही सदन में हंगामा, AAP के विधायक दे रहे विपक्षियों को जवाब

चंडीगढ़। आज पंजाब विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षियों ने हंगामा कर दिया। सदन में कांग्रेस के नेताओं ने पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी की कथित ओडियो का मुद्दा उठाया है। कांग्रेसियों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच करने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस द्वारा जबरदस्त नारेबाजी भी की गई। कांग्रेस नेता ने सरारी को बर्खास्त करने मांग भी कर रहे हैं।

special session of the Punjab Assembly, congress leader targets On Govt

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाए कि पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी और उनके पूर्व सहयोगी के बीच कुछ ठेकेदारों को 'जाल' में फंसाने के तरीकों की चर्चा का ऑडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हुआ था। कांग्रेसी नेताओं के मुताबिक, उक्‍त ऑडियो क्लिप में सरारी अपने पूर्व सहयोगी तरसेम लाल कपूर से कथित तौर पर खाद्यान्न परिवहन से जुड़े ठेकेदारों को सरकारी अधिकारियों की मदद से 'जाल' में फंसाने के तरीकों की चर्चा कर रहे हैं, ताकि उनसे बाद में पैसे मांग जा सके। मगर, खाद्य प्रसंस्करण और रक्षा सेवा कल्याण मामलों के मंत्री ने ऑडियो की प्रमाणिकता पर सवाल उठाया और कपूर पर अपने खिलाफ झूठे आरोप लगाने का दावा किया है। वहीं, अब विपक्षी कांग्रेस के नेता मंत्री को बर्खास्त करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले इस मामले पर सरारी ने कहा कि कपूर चाहते थे कि वह जॉनी की रिहाई में मदद करें लेकिन उन्होंने इसमें सहायता से इनकार कर दिया जिसके चलते उन्हें फंसाया जा रहा है। कथित चर्चा करते ऑडियो क्लिप इंटरनेट पर आने से सरारी पर सवाल उठे।

वहीं, मुख्‍यमंत्री मान की अगुवाई में सरकार GST, बिजली और पराली के मुद्दों पर चर्चा कर रही है। सेशन के पहले दिन CM भगवंत मान ने कांग्रेस की पूर्व सरकार पर भाजपा को लोट्स ऑपरेशन में साथ देने के आरोप लगाए थे। उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यकाल के अंतिम दिनों की कार्रवाई पर सवाल खड़े करके उनके गायब होने की बात कही थी। अपने जवाब में चरणजीत सिंह चन्नी ने अमेरिका में इलाज करवाने व थीसिस पूरी करना बताया और कहा कि 24 घंटे में उनसे कभी भी फोन पर संपर्क कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+