सोरेन सरकार ने जोहार खिलाड़ी स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड पोर्टल की शुरुआत, खिलाड़ियों को तराशने का प्रयास शुरू

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को खेल की नर्सरी बनाने के लक्ष्य के साथ खेल और खिलाड़ियों के सम्पूर्ण विकास हेतु जोहार खिलाड़ी स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड पोर्टल की शुरुआत की है।

Jharkhand News

Jharkhand News: झारखंड स्पोर्ट्स डिजिटाइजेशन सोच के साथ पहला ऐसा पोर्टल देश में रखा है, जो राज्य के प्रतिभाशाली और मेहनती खिलाड़ियों के हुनर को और तराशने का प्रयास करेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को खेल की नर्सरी बनाने के लक्ष्य के साथ खेल और खिलाड़ियों के सम्पूर्ण विकास हेतु जोहार खिलाड़ी स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड पोर्टल की शुरुआत की है।

कई मायने में खास है जोहार खिलाड़ी पोर्टल
मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया पोर्टल पहला ऐसा पोर्टल है जो स्पोर्ट्स डिजिटाइजेशन की सोच को मजबूत आधार देता है। एक ही पोर्टल पर खिलाड़ी, प्रशिक्षक, रेफ़री, सभी खेल अकादमी, खेल मैदान, खेल स्टेडियम की जानकारी उपलब्ध है। पोर्टल पर भविष्य में राज्य में आयोजित होनेवाली राज्य और जिला स्तरीय प्रतियोगिता की जानकारी मिल सकेगी।

32 खेल को जोड़ा गया है पोर्टल से
इस पोर्टल में प्रत्येक खिलाड़ियों का विस्तृत डेटाबेस, उनके द्वारा खेले गए प्रतियोगिताओं की जानकारी एक क्लिक में मिल सकेगी। पोर्टल से कुल 32 खेल को जोड़ा गया है, ताकि इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त सभी 32 खेल के खिलाड़ियों को लाभ मिल सके। प्रत्येक खेल में रजिस्टर्ड अकादमी, रजिस्टर्ड खिलाड़ी, हो चुके और होनेवालीं प्रतियोगिताओं की जानकारी एक जगह पर उपलब्ध होगी। इसके जरिये प्रत्येक ज़िले के ज़िला खेल पदाधिकारी ज़िला के नोडल अधिकारी होंगे, जो अपने ज़िला में चल रही खेल गतिविधि की कर मॉनिटरिंग कर पायेंगे।

32 खेल को शामिल करने की है योजना
वहीं, राज्य स्तर पर खेल विभाग राज्य में चल रहे खेल गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर सकेगा। वर्तमान में फुटबॉल, हॉकी, आर्चरी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, भारतोलन और कुश्ती से सम्बन्धित निबंधन का कार्य प्रगति पर है। भविष्य में कुल 32 खेल को शामिल करने की योजना है।

खिलाड़ियों की समस्याओं का होगा निवारण
राज्य के खिलाड़ी जिन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वे अपनी समस्याओं को पोर्टल के माध्यम से सीधे जिला खेल पदाधिकारी और खेल विभाग तक पहुंचा सकेंगे। पदाधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

पंचायत से लेकर राजधानी तक बन रहा नेटवर्क
खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य पोटो हो खेल योजना का शुभारम्भ किया गया है। इसके तहत ग्रामीण स्तर पर खेल का मैदान तैयार हो रहा है। सरकार पंचायत से लेकर राजधानी तक नेटवर्क बनाने की तैयारी में है, ताकि खेल के विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित हों और खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+