जल्द ही 13 हजार अध्यापक पक्के किए जाएंगे: हरजोत सिंह बैंस
सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की भर्ती को लेकर हरजोत बैंस ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज जालंधर में अपने उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग को लेकर पिछली सरकारों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमारे अनगिनत अध्यापक अच्छा काम कर रहे हैं और अपनी तरफ से पैसा लगाकर स्कूलों की सूरत भी बदल रहे हैं।
हरजोत बैंस ने कहा कि उन्होंने कई स्कूलों में जाकर देखा तो पता चला कि पिछली सरकारों दौरान समय पर किताबें भी नहीं दी गई थी। यहां तक कि कई सालों से अध्यापकों की भर्ती भी नहीं हुई। इस मौके पर अहम बयान देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में 100 फीसदी अध्यापक भर्ती किए जाएंगे। जल्द ही 13 हजार अध्यापक पक्के किए जाएंगे।
पंजाब में कंप्यूटर शिक्षा में सुधार किया जाएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मई महीने में स्कूलों के लिए ग्रांट जारी की जाएगी। साथ ही जालंधर चुनावों पर बोलते बैंस ने कहा कि उप चुनाव दौरान लोग नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
यह भी पढ़ें- नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, पुलिस ने 8 किलो अफीम व घोड़ा ट्राला सहित नशा तस्कर गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications