नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, पुलिस ने 8 किलो अफीम व घोड़ा ट्राला सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त है। पुलिस ने 8 किलो अफीम व घोड़ा ट्राला सहित नशा तस्कर गिरफ्तार कर लिया।

भगवंत मान

पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एआईजी फिरोजपुर रेंज सरदार गुरप्रीत सिंह के दिशा निर्देश अनुसार कार्रवाई करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज की पुलिस ने घोड़े ट्राले पर हेरोइन की सप्लाई कर रहे 2 नशा तस्करों को 8 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी देते जानकारी देते हुए उपकप्तान पुलिस राजबीर सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह और उनकी पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जतिंदर सिंह उर्फ मिथुन पुत्र जैमल सिंह वासी वारस वाला अराइयां और बलवीर सिंह उर्फ बीरा पुत्र बलकार सिंह वासी गांव सदरवाला को घोड़ा ट्राला नंबर पीबी05एबी/5979 सहित काबू किया, जिनसे 8 किलो अफीम बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए कथित तस्करों के खिलाफ एस.टी.एफ. थाना एस.ए.एस. नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: आम और खास के लिए कानून एक समान, अब पुलिस जांच में नहीं होगी देरी, एक्शन में सीएम मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+