सीएम बघेल का भाजपा पर हमला: स्काई वॉक भाजपा की असफलता का स्मारक है

रायपुर। राज्यपाल अनुसुइया उइके के अभिभाषण पर चर्चा में सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा व केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुजरात से महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल थे। बापू ने देश को आजादी दिलाई और सरदार ने रियासतों का एकीकरण किया। अब चार गुजराती हैं। इनमें दो देश को बेच रहे हैं और दो खरीद रहे हैं। सीएम ने कहा कि राजधानी का स्काई वॉक भाजपा की असफलता का स्मारक है।

sky-walk is a monument to bjps failure repairs in one end of the expressway and cracks on the other

एक्सप्रेस वे में मरम्मत कर रहे हैं तो दूसरी ओर दरार आ जाती है। सीएम ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ मॉडल की बात हो रही है। गौठान में वर्मी कम्पोस्ट, पेंट के बाद बिजली भी बनाएंगे। इसकी तारीफ केंद्र सरकार ने की है। टीम ने दौरा किया है।

प्रदेश में कांग्रेस है तो अपराध है, भ्रष्टाचार, नशाखोरी और अराजकता है: कौशिक
अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव के विरोध में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकार को घेरा। कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। छत्तीसगढ़ मॉडल झूठ-फरेब का मॉडल है। राज्यपाल से असत्य कथन कराया गया है। कांग्रेस है, इसलिए राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार, नशाखोरी, अराजकता, चाकूबाजी हो रही है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह सरकार झूठ से बनी है। सत्ता दल के विधायक मंत्री पर जाने से मारने का आरोप लगाते हैं। नक्सल क्षेत्र की एक विधायक सुरक्षा लौटा देती हैं।

एक विधायक मंत्री के घर हंगामा करते हैं। एक मंत्री कलेक्टर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। यहां पल्टू सरकार है। शिवरतन शर्मा ने कहा कि अभिभाषण में 36 में 28 वादे पूरे करने का उल्लेख है, लेकिन एक प्रश्न के उत्तर में बताया गया है कि 17 वादे ही पूरे हुए हैं। 96 हजार से ज्यादा किसानों की कर्ज माफी नहीं हुई है।

पीएम आवास का राज्यांश देने के लिए पैसे नहीं हैैं। अजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शासन का नहीं, शासक का कानून चल रहा है। छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़िया की बात होती है, लेकिन बाहरी लोगों को काम दिया जा रहा है। कोरोना सेस का हिसाब नहीं दिया गया। कृतज्ञता ज्ञापन के विरोध में नारायण चंदेल, केशव चंद्रा, पुन्नूलाल मोहले, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और रंजना साहू ने अपना पक्ष रखा। अरूण वोरा, शैलेष पांडेय, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, प्रकाश नायक और राजकुमार यादव ने समर्थन किया।

492 करोड़ का अनुपूरक पास

श्रमिकों की बेटियों को मिलेंगे 20-20 हजार, अमर जवान ज्योति के लिए भी प्रावधान

सीएम भूपेश ने कहा: गांव-गरीब किसानों के विकास के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर भी हो रहे तैयार

भाजपा विधायकों ने किया चर्चा का बहिष्कार

विधानसभा में 492 करोड़ 43 लाख रुपए छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2021-22 के तीसरे अनुपूरक बजट में नोनी सुरक्षा योजना का बजट आवंटन किया है। इस योजना के तहत कर्मकार मंडल में पंजीकृत मजदूरों की पहली दो बेटियों के खातों में एकमुश्त 20-20 हजार रुपए जमा कराए जाएंगे। संक्षिप्त चर्चा के बाद 492 करोड़ 43 लाख रुपए का अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए 24 हजार करोड़ रुपए की लागत से सड़क और पुल-पुलिया का निर्माण करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में अन्य प्रावधानों के साथ नवीन अंशदायी पेंशन योजना के लिए 14 फीसदी अंशदान राशि का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय प्रज्वलित अमर जवान ज्योति जिसे बुझा दी गई है। उसे फिर से प्रज्वलित करने का फैसला छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है। इस अनुपूरक में अमर जवान ज्योति की स्थापना के लिए भी प्रावधान है। महिला स्व-सहायता समूहों के 12.77 करोड़ के ऋण माफ किए गए। ऐसे समूहों को दिए जाने वाले ऋण की सीमा बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई।

बालिकाओं को उच्च शिक्षा का लाभ दिलाने 25 जिला मुख्यालयों में महिला महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें सुकमा, कोंडागांव, बीजापुर और नारायणपुर जैसे दूरस्थ आदिवासी बहुल जिले में इन महाविद्यालयों का संचालन इसी वर्ष से प्रारंभ हो गया है।

सरकारी नौकरी के आंकड़े पर जोरदार हंगामा, बहिर्गमन

सरकारी नौकरी के आंकड़ों को लेकर भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा हुआ। सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पूछा कि जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2022 तक सभी श्रेणी मिलाकर कितने लाेगों को नौकरी दी गई है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जवाब में 20 हजार 291 लोगों को नौकीर देने की बात कही गई है जबकि भाषणों में पांच लाख नौकरी देने का दावा किया जाता है। इस पर सीएम भूपेश ने कहा कि आप लोग नमस्ते ट्रंप में व्यस्त थे। पूरे देश को कोराेना में झोंक दिया। कई लोगों की मौतें हुई इसके बाद भी छत्तीसगढ़ सरकार काम करती रही आैर लोगों को रोजगार भी दिया।

उन्होंने कहा कि रोजगार केवल शासकीय नहीं होता। कौशिक ने कहा कि रोजगार और नौकरी में अंतर है। कौशिक ने यह भी पूछा कि आपने नितमितिकरण का वादा भी घोषणापत्र में किया है। सीएम ने बताया कि सरकार ने कमेटी गठित की है। इस संबंध में सभी विभागों तथा एजी से अभिमत मांगा गया है। 33 विभागों की जानकारी आ चुकी शेष भी जल्द आ जाएगी।

काेराेना काल में घट गई थी छत्तीसगढ़ की जीएसडीपी, कृषि-उद्योग में भागीदारी ज्यादा
कोरोना काल में छत्तीसगढ़ की जीएसडीपी में कमी आई थी, लेकिन इसमें तेजी से सुधार दर्ज किया गया है। राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक 2020-21 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद कोरोना के कारण प्रभावित हुआ था। स्थिर भाव पर यह 2019-20 की तुलना में 1.37 फीसदी कम रह गया था। उस साल केवल कृषि और संबद्ध क्षेत्र ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इसकी वजह से कृषि क्षेत्र में 5.48 फीसदी वृद्धि हुई थी। अधिकतर समय लॉकडाउन आदि की वजह से उद्योग क्षेत्र 3.89 और सेवा क्षेत्र में 0.16फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी।

याेजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री अमरजीत भगत ने मंगलवार को 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल प्रति व्यक्ति आय में 11.93 फीसदी की वृद्धि अनुमानित है। रिपोर्ट के मुताबिक कृषि क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की भागीदारी 16.73 फीसदी है, जबकि देश की 15.67 फीसदी है। इसी तरह उद्योग में प्रदेश की भागीदारी 50.61 और देश की 30.22 है।

सेवा क्षेत्र में प्रदेश की भागीदारी 32.66 फीसदी है, जबकि देश की 54.10 है। इसी तरह छत्तीसगढ़ की प्रति व्यक्ति आय एक लाख 18 हजार 402 रुपए है। इसमें 11.93 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसी दौरान देश में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 50 हजार 326 है। इसमें 16.69 फीसदी की वृद्धि हुई है।

राशनकार्ड के कारण नहीं हो रहा है इलाज
कांग्रेस विधायक शैलेष पांडेय ने बिलासपुर जिले में राशनकार्ड बनाने तथा नाम जोड़ने तथा काटने की प्रक्रिया के लंबित होने के कारण लोगों को इलाज में परेशानी हो रही है। उन्होंने ध्यानाकर्षण में यह मुद्दा उठाया। खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने ध्यानाकर्षण का जवाब देते हुए कहा कि अप्रैल 21 से फरवरी 22 तक कुल 30283 नए राशनकार्ड बनाए गए तथा पूर्व के 48455 कार्डों में नए सदस्यों के नाम जोड़े गए हैं। तथा फरवरी 22 में 4911 नए सदस्यों के नाम जोड़े तथा 3591 लोगों के नाम हटाए गए हैं। भगत ने कहा कि जिले में राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+