Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सिरसा में नहरों की बदलेगी सूरत, हरियाणा और राजस्थान के किसानों को होगा फायदा: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि आवश्यकता अनुसार सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की फीडर, नहरों और माइनरों की रिमॉडलिंग और रिहैबिलिटेशन की जाए ताकि सिंचाई का पानी टेल तक पहुंच सके और अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके।

डिप्टी सीएम सोमवार को यहां अपने कार्यालय में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने ग्रामीण दौरे के दौरान लोगों से मिली समस्याओं पर कार्रवाई करते हुए नहरों, फीडरों और माइनरों की सफाई तथा टेल पर पानी न पहुंचने के कारणों की समीक्षा के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई।

Situation of canals in Sirsa will change, farmers of Haryana and Rajasthan will benefit: Dushyant Chautala

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिरसा जिला से होकर राजस्थान की तरफ जाने वाली नोहर फीडर की रिमॉडलिंग और रिहैबिलिटेशन की जाए ताकि टेल तक पानी पहुंचे। उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य की सीमा में पड़ने वाली इस फीडर की रिमॉडलिंग और रिहैबिलिटेशन करने के लिए राजस्थान सरकार को भी पत्र लिखा जाएगा

। इसी प्रकार, सिरसा जिला की ही बारूवाली डिस्ट्रीब्यूटरी का रिहैबिलिटेशन और फतेहाबाद ब्रांच की आरडी 220000 से आरडी 301000 तक पहले फेज में एवं आरडी 160000 से आरडी 220000 तक का दूसरे फेज में रिहैबिलिटेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य होने से सिंचाई के लिए उपयोग होने वाले नहरी पानी का रिसाव और व्यर्थ बहाव नहीं होगा और टेल तक पानी पहुंचेगा जिससे सिरसा जिला के अलावा राजस्थान के नोहर विधानसभा के किसानों को भी लाभ होगा।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राजस्थान सरकार को भी पत्र लिखा जाएगा कि राजस्थान प्रदेश की सीमा में पड़ने वाले इन फीडर, नहरों और माइनरों की रिमॉडलिंग तथा रिहैबिलिटेशन की जाए ताकि सिंचाई का पानी टेल तक पहुंच सके और अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके।

राजौंद और सुदकैन डिस्ट्रीब्यूटरी का भी होगा रिहैबिलिटेशन, उचाना के किसानों को मिलेगा लाभ
साथ ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उचाना विधानसभा क्षेत्र की राजौंद डिस्ट्रीब्यूटरी और सुदकैन डिस्ट्रीब्यूटरी का रिहैबिलिटेशन किया जाए ताकि सिंचाई का पानी टेल तक पहुंच सके और अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके।

दुष्यंत चौटाला को अधिकारियों ने जानकारी दी कि राजौंद डिस्ट्रीब्यूटरी की रिहैबिलिटेशन के लिए 27 करोड़ रूपये के टेंडर जारी कर दिए गए हैं और सुदकैन डिस्ट्रीब्यूटरी की रिहैबिलिटेशन के लिए अगले एक महीने के अंदर-अंदर टेंडर जारी कर दिए जाएंगे, जिस पर 43 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि उक्त रिहैबिलिटेशन का कार्य पूरा होने के बाद उचाना विधानसभा क्षेत्र के गांव गुरुकुल खेड़ा, करसिंधु, अलीपुर, घोघडियां, छातर, खेड़ी मसानियां, कुचराना खुर्द, कुचराना कलां, लोधर, मंडी कलां समेत कई गांवों के किसानों को सिंचाई के पानी को टेल तक पहुंचाने से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+