श्रीराधा गोपीनाथ मंदिर का सीएम मान ने किया उद्घाटन, कहा- पंजाब की धरती नहीं फूटेगा नफरत का बीज
Punjab News: पंजाब की उपजाऊ धरती पर कोई भी बीज उग सकता है, परंतु यहां नफरत का बीज किसी भी कीमत पर नहीं फूटेगा। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री राधा गोपीनाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान कही।
सीएम मान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक मौका है क्योंकि यह नया बना मंदिर लोगों को मानवता की निष्काम सेवा के लिए प्रेरणा देने के लिए समॢपत किया जा रहा है। आज समय की जरूरत है कि हर व्यक्ति को अपने आपको लोक भलाई के लिए समॢपत करना चाहिए।

मान ने कहा कि आज की यह सभा लोगों की भलाई के मकसद के साथ उपस्थित हुई है। कहा कि राज्य में सामाजिक सांझ इतनी मजबूत है कि पंजाब की उपजाऊ धरती पर कोई भी बीज उग सकता है परंतु यहां नफरत का बीज किसी भी कीमत पर नहीं फूटेगा। इस दौरान बोलते हुए सीएम ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, संतों और पीरों-पैगंबरों की पवित्र धरती है, जिन्होंने हमें आपसी प्यार और सहनशीलता का मार्ग दिखाया है।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा प्रेम-प्यार और सद्भावना की जड़ों को मजबूत करके जबर, जुल्म और बेइंसाफी का विरोध किया है। इस दौरान सीएम मान ने समाज में आध्यात्मिक ज्ञान के प्रसार के लिए इस्कॉन सोसायटी के प्रयासों की सराहना करते कहा कि इससे एकता, शांति और सद्भावना के मूल्यों पर पहरा देने और जीवन के असंतुलन को रोकने के लिए आध्यात्मक तकनीकों को अपनाने में मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि भारत खास कर पंजाब मेलों और त्योहारों की धरती है जो कि 'अनेकता में एकता' के गुणों के साथ-साथ राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार विरासत का प्रतीक है। भगवंत सिंह मान ने लोगों को जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर लोगों में प्यार, शांति और भाईचारक सांझ का संदेश देने का न्यौता दिया।
ये भी पढ़ें: 'मैं मुख्य अतिथि नहीं हूं, श्रद्धालु के तौर पर आया हूं', होशियारपुर में बोले सीएम मान
दशहरे के त्यौहार पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने उनको इस त्यौहार के संदेश की भावना के साथ सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करने का न्यौता दिया। मान ने कहा कि यह त्यौहार बुराई पर नेकी की जीत का प्रतीक है, जो भारतीय मूल्यों और भावनाओं का मूल केंद्र है। इस त्यौहार के मद्देनजर राज्य में से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, नशों आदि जैसी बुराइयों का सफाया करने के लिए पंजाब सरकार अपना फर्ज समझती है।












Click it and Unblock the Notifications