'मैं मुख्य अतिथि नहीं हूं, श्रद्धालु के तौर पर आया हूं', होशियारपुर में बोले सीएम मान

Bhagwant Mann News: रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान होशियारपुर पहुंचे। इस मान-सम्मान के लिए सीएम भगवंत मान ने रामलीला कमेटी और होशियारपुर वासियों को धन्यवाद दिया। सीएम मान ने मंच से बोलते हुए कहा, 'मैं यहां मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि श्रद्धालु के रूम में आया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा, दशहरा उत्सव हमें सच्चाई और ईमानदारी के लिए समाज से बुराइयों को खत्म करने की प्रेरणा देता है। इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मुझे आमंत्रित करने वाले रामलीला कमेटी के लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।

Bhagwant Mann

कमेटी के लोगों की मांग पर मैं स्टेडियम में सीढ़ियां बनाने की इजाजत दूंगा। अगले साल होशियारपुरवासियों को सीढ़ियों पर बैठकर दशहरा देखने को मिलेगा। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि होशियारपुर मेडिकल कॉलेज अगले सेमेस्टर से शुरू हो जाएगा। कागजी कार्रवाई बाकी है..पहले चरण में पांच मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, मालेरकोटला और मोहाली में मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव के समय लोगों को अधिकार होता है अपनी पसंदीदा पार्टी की ओर जाएं और चुनाव में भाग लें। लेकिन, चुनाव के बाद सामाजिक कार्यों के लिए एकजुट हों और अपने निर्वाचन क्षेत्र और पंजाब सहित लोगों के लिए मिलकर काम करें।

सीएम मान ने कहा कि मैं रावण दहन कार्यक्रम में एक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि दशहरा उत्सव में एक श्रद्धालु के रूप में आया हूं। मैं आज के कार्यक्रम का मुख्य अतिथि नहीं हूं, बल्कि श्रद्धालु हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+