पंजाब चुनाव: बठिडा में सुखबीर सिंह बादल की सभा, ननिहाल के नाम पर लोगों से मांगे वोट

बठिडा, 04 फरवरी: शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार को जिला बठिडा के तीन विधानसभा हलकों बठिडा देहाती, मौड़ मंडी व भुच्चो के उम्मीदवारों के हक में चुनावी बैठक को संबोधित किया। सुखबीर ने विरोधी पक्ष कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया और गंभीर आरोप लगाए। इस मौके बड़ी संख्या में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को छोड़कर सीनियर नेता शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए।

sukhbir singh badal SAD

सुखबीर ने कहा कि आपके हलके में मेरे ननिहाल हैं। यदि ननिहाल ही हमें वोट नहीं देंगे तो गलत बात है। उन्होंने हलके के लोगों के साथ वादा किया कि यदि उनकी सरकार बनी तो सबसे पहला काम शिक्षा प्रणाली में सुधार करेंगे। 5-5 हजार बच्चों की साम‌र्थ्य वाले स्कूल बनाएंगे और अध्यापक पूरे किए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकारी नौकरियां लेने के लिए 33 प्रतिशत कोटा किया जाएगा और सरकारी स्कूलों में पढ़े बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए अच्छे कालेजों में 33 प्रतिशत कोटा आरक्षित किया जाएगा।

इस मौके उपर दर्शन सिंह कोटफत्ता, प्रदेश महासचिव व पीएससी सदस्य मोहित गुप्ता, जिला प्रधान बलकार सिंह और राष्ट्रीय वाईस प्रधान जगसीर सिंह कल्याण, जिला यूथ प्रधान गुरलाभ सिंह ढेलवां, रकेश कुमार गर्ग, अशोक भट्टे वाला,सिटी प्रधान प्रिस गोलण, हरपिदर हनी, गोल्डी संगत, सुखदेव सिंह चहल, हरजीत सिंह कालझरानी, जगरूप सिंह संगत, बलजीत सिंह बीड़ बहमण समेत शिरोमणी अकाली दल की लीडरशिप उपस्थित रही।

'गुटबाजी का शिकार कांग्रेस हुई दोफाड़'

सुखबीर ने कहा कि आज शिअद-बसपा गठबंधन के हक में लहर चल रही है। लोग पंजाब का विकास चाहते हैं। हर वर्ग को बुनियादी सहूलियतें और जरूरतमंद परिवारों को सरकार की सहायता चाहते हैं, जो कांग्रेस सरकार देने में असमर्थ रही है। वह अपनी गुटबाजी का शिकार होकर दो-फाड़ होकर रह गई है, जिसके पास पंजाब के विकास के लिए कोई एजेंडा नहीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविद केजरीवाल को पंजाब विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल की सोच पंजाब के पानियों को छीनने की है, जिसके मंसूबे पंजाबी कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

उन्होंने शिअद-बसपा सरकार बनने पर राज्य का चहुंमुखी विकास करवाने का वादा करते हुए कहा कि राज्य का मुख्यमंत्री वह होना चाहिए, जिसकी सोच विकास और हर वर्ग की खुशहाली हो, न कि भगवंत मान जैसा शराबी और नवजोत सिंह सिद्धू जैसा कामेडी या मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जैसा घपलेबाज हो, जो 111 दिन में 1100 करोड़ से अधिक के घपले करने में शामिल है।

रैली में ज्यादा भीड़ जुटाने पर शिअद प्रत्याशी को नोटिस बठिडा देहाती से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रत्याशी परकाश सिंह भट्टी के पक्ष में शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा की गई रैली में ज्यादा भीड़ जुटाने पर रिटर्निंग अफसर रुपिदरपाल सिंह ने नोटिस जारी किया है। परकाश सिंह भट्टी को जारी किए गए नोटिस में उन्होंने कहा कि बठिडा के स्काईलैंड रिजार्ट में की गई रैली में ज्यादा भीड़ जुटाने पर चुनाव आचार सहिता का उल्लंघण किया गया है। रैली की मंजूरी तो दी गई थी, लेकिन इसमें भारतीय चुनाव आयोग के आदेशों का पालन करना जरूरी था।

आयोग की हिदायतों के अनुसार रैली में सिर्फ एक हजार लोगों का इकट्ठा किया जा सकता है, जबकि भट्टी की रैली में तीन हजार से भी ज्यादा लोग पाए गए। इसके अलावा वहां पर मौजूद वाहनों की संख्या में 50 बसें व 100 कारें पाई गई। यह भी चुनाव आचार सहिता का उल्लंघन है। जारी किए गए नोटिस में आरओ ने शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्पष्टीकरण मांगा है। ऐसा न करने पर अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।

इससे पहले आरओ रुपिदरपाल सिंह द्वारा आम आदमी पार्टी के बठिडा देहाती से प्रत्याशी अमित रतन कोटफत्ता को भी नोटिस जारी किया जा चुका है। उनके द्वारा गांव नरुआणा में बिना मंजूरी लिए गांव अपना चुनाव दफ्तर खोल दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+