बंदी सिंहों के साथ बेइंसाफी को लेकर SGPC करेगी यह काम

बंदी सिंहों की रिहाई से संबंधित सरकारों के व्यवहार के चलते श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की ओर से सिख कौम को दिए गए आदेश के तहत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से ऐतिहासिक गुरुद्वारों और वि

अमृतसर,24 जुलाई: बंदी सिंहों की रिहाई से संबंधित सरकारों के व्यवहार के चलते श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की ओर से सिख कौम को दिए गए आदेश के तहत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से ऐतिहासिक गुरुद्वारों और विद्या संस्थानों में बंदी सिंहों के बारे जानकारी देने वाले होर्डिंग बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि संगत को सरकार की ओर से सिखों से की जा रही बेइंसाफी से अवगत करवाया जा सके।

jail

ये शब्द शिरोमणि कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी ने कहे। उन्होंने बताया कि बीते कल श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब के प्रकाशोत्सव के अवसर पर श्री कीरतपुर साहिब में जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने समूची दुनिया की संगत को आदेश दिया था कि बंदी सिंहों से हो रहे भेदभाव का विरोध किया जाए और इसके लिए गुरुघरों व अन्य अदारों के बाहर बड़े बोर्ड तैयार करवाकर स्थापित किए जाएं।

इन बोर्डों पर बंदी सिंहों की तस्वीरों सहित उनकी सजाएं और मौजूदा स्थिति के बारे जानकारी छापी जाए। उन्होंने कहा कि जत्थेदार साहिब के आदेश उपरांत शिरोमणि कमेटी ने अपने प्रबंध वाले गुरुद्वारा साहिबान और विद्या संस्थानों में ये बोर्ड लगाने का फैसला किया है। ये बोर्ड गुरुद्वारा साहिब के मुख्यद्वारों पर स्थापित किए जाएंगे और विद्या संस्थानों में भी उपयुक्त स्थानों पर लगाए जाएंगे।

बोर्डों की इबारत तैयार करने के लिए शिरोमणि कमेटी के सचिव को कहा गया है और जल्द ही यह कार्य खत्म किया जाएगा।
उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उम्रकैद से ज्यादा सजाएं काटने के बावजूद बंदी सिंहों को रिहा न करना मानव अधिकारों का उल्लंघन है, जिसके लिए सीधे तौर पर केन्द्र और संबंधित राज्यों की सरकारें जिम्मेदार हैं। उन्होंने बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर भारत के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री, दिल्ली और कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए पत्र लिखे थे, जिसके प्रति अभी तक जवाब नहीं मिला। बीते दो दिन पहले दिल्ली के जंतर-मंतर में लगाए गए धरने दौरान भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए उनकी रिहायश तक पहुंच की गई थी लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने अपने सम्बोधन दौरान कौम को बंदी सिंहों से हो रहे भेदभाव से अवगत करवाने के लिए आदेश दिया है, जिस पर शिरोमणि कमेटी की ओर से अमल करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+