हरियाणा में तैराकों के लिए पहली बार होगी SFI नेशनल ओपन रैंकिंग चैंपियनशिप

अंबाला के स्वीमिंग पूल पर तीन व चार दिसंबर को सात प्रदेश और दो केंद्र शासित प्रदेशों के सैंकड़ो तैराक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए जुटेंगे।

हरियाणा में पहली एसएफआइ (स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) नेशनल ओपन रैंकिंग चैंपियनशिप 2022 के लिए जोनल क्वालिफायर राउंड तीन व चार दिसंबर को होगा। जोन वन में शामिल हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्धाख के लिए क्वालिफायर राउंड अंबाला के वार हीरोज स्वीमिंग पूल पर खेला जाएगा।

SFI National Open Ranking Championship will be held for the first time in Haryana for swimmers

अंबाला के स्वीमिंग पूल पर तीन व चार दिसंबर को सात प्रदेश और दो केंद्र शासित प्रदेशों के सैंकड़ो तैराक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए जुटेंगे। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव और जोनल कार्डिनेटर अनिल खत्री ने बताया कि भारतीय तैराकी संघ पहली बार नेशनल लेवल पर ओपन रैंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

नेशनल लेवल पर रैंकिंग हासिल करने वाले तैराक अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए पूरे देश को चार जोन में बांटा गया है। हर जोन से हर इवेंट में छह टाप तैराकों को नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

खत्री ने बताया कि पहली एसएफआइ नेशनल ओपन रैंकिंग प्रतियोगिता 20 से 23 दिसंबर तक हैदाराबाद में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता में पहले आठ स्थानों पर आने वाले तैराकों को नगद इनाम भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तैराकी और तैराकों को प्रोत्साहन देने के लिए इस तरह के आयोजन काफी महत्व रखते हैं। साल 2007 और उससे पहले जन्म लेने वाले तैराक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता में तैराक फ्री स्टाईल, बैक स्ट्राक, बटरफ्लाई, ब्रैस्टस्ट्राक और आइएम में भाग ले सकते हैं। एक तैराक अधिकतम पांच इवेंट में भाग ले सकता है। खत्री ने बताया कि नेशनल स्वीमिंग और नेशनल गेम्स के मेडल हासिल करने वाले तैराकों को नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जोनल राउंड में भाग लेने की जरूरत नही है। उनकी सीधी इंट्री का अलग से कोटा तय किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+