पंजाब: मान कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर
पंजाब सरकार द्वारा आज कैबिनेट बैठक की गई। इस दौरान मान सरकार ने बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं।

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा आज कैबिनेट बैठक की गई। इस दौरान मान सरकार ने बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। इन फैसलों बारे वित्त मंत्री हरपाल सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस करके जानकारी दी है। सरकार ने हर वर्ष पुलिस में भर्तियां करने का फैसला लिया है।
पंजाब में हर वर्ष 1800 पुलिस कांस्टेबल, 300 सब इंस्पेक्टरों की भर्तियां की जाएंगी। हर वर्ष 15 सितंबर से 30 सितंबर तक पुलिस का फिजिकल टेस्ट होगा। पंजाब पुलिस की भर्ती दौरान इश्तिहार भी जारी किया जाएगा।
दूसरा कैबिनेट ने राज्य के अंदर एन.सी.सी. की 203 पोस्टें भरने का फैसला लिया है। सरकार ने एन.सी.सी. की जो सीटें खाली पड़ी थी उन्हें भरने की मंजूरी दी है।
साथ ही पंजाब कैबिनेट ने पटवारी की 710 पोस्टें भरने की भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा मान सरकार ने गैर सिंचाई नहर एक्ट 1878 में शोध किया है। क्रेशर नीति के अंतर्गत सरकार ने 6 महीने की राहत दी है।












Click it and Unblock the Notifications