अहमदाबाद में सीनियर नेशनल पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप का हुआ सफल आयोजन, तीसरे स्थान पर रहा हरियाणा
दिग्विजय चौटाला ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष होने के नाते खिलाड़ियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं

हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 51वीं सीनियर नेशनल पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन अहमदाबाद में किया गया। इस प्रतियोगिता में 30 टीमों ने हिस्सा लिया। एचएफआई अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की अगुवाई में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सर्विसेज की टीम ने दिल्ली को हराकर प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाया और चैंपियन बनी।
हरियाणा की टीम ने भी प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाया और तीसरे स्थान पर रही। दिग्विजय चौटाला ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष होने के नाते खिलाड़ियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और एक के बाद एक चैंपियनशिप का आयोजन अच्छे स्तर की सुविधाओं के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे खुद एक खिलाड़ी रहे हैं और आज भी खिलाड़ी की नजर से चीजों को सोचते हैं और उसी हिसाब से खिलाड़ियों के हित में कार्य करते हैं।
प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए एचएफआई एथलीट कमीशन के चेयरमैन संदीप कोटियां ने बताया कि अहमदाबाद के निकोल स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को बहुत ही अच्छे स्तर की सुविधाएं मुहैया कराई गई। उन्होंने कहा कि एचएफआई के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला स्वयं एक खिलाड़ी हैं और उनका फोकस खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने पर है।
कोटियां ने बताया कि दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में एचएफआई निरंतर सफल टूर्नामेंट आयोजित कर खेल को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि इस अवसर सहारा ग्रुप के सचिन चौधरी को एचएफआई का एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications