कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीआरएस में हुए शामिल, ऊर्जा मंत्री बोले: देश की जनता तेलंगाना की ओर देख रही
तेलंगाना कि जनता के हर जरूरी सुविधा पहुंचाने के लिए केसीआर सरकार ने कई योजना को शुरू किया है। पार्टी और राज्य के विकास को देखते हु कई दलों के नेता बीआरएस पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

हैदराबाद में तेलंगाना के ऊर्जा मंत्री जगदीश रेड्डी के आवास पर सूर्यापेट जिला कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय मुस्लिम आरक्षण पोरोटा समिति के अध्यक्ष एमडी खालिद अहमद बीआरएस पार्टी में शामिल हुए। आपको बता दें कि तेलंगान सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में बीआरएस पार्टी लगातार अपना विस्तार कर रही है।
तेलंगाना कि जनता के हर जरूरी सुविधा पहुंचाने के लिए केसीआर सरकार ने कई योजना को शुरू किया है। पार्टी और राज्य के विकास को देखते हु कई दलों के नेता बीआरएस पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में कई अन्य पार्टी के नेताओं ने बीआरएस पार्टी का दामन थाम लिया है।
विजयवाड़ा की पूर्व मेयर शकुंतला, महिला फेडरेशन की प्रदेश अध्यक्ष मेघवरपु वरलक्ष्मी, ओबीसी फेडरेशन की राज्य महासचिव माल्याद्री सहित कई नेता और कार्यकर्ता बीआरएस में शामिल हुए।
जगदीश रेड्डी का बयान
ऊर्जा मंत्री जगदीश रेड्डी ने एमडी खालिद अहमद को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि बीआरएस पार्टी देश की राजनीति का भविष्य है। उन्होंने कहा कि राज्य में 2014 से चल रही विकास और कल्याणकारी योजनाओं को पूरा भारत इस ओर देख रहा है। लोगों का सीएम केसीआर के नेतृत्व पर भरोसा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री जगदीश रेड्डी ने आगे कहा कि सीएम केसीआर द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं से आकर्षित सीमावर्ती राज्यों के लोग मांग कर रहे हैं कि उनके क्षेत्रों को तेलंगाना में विलय कर दिया जाए।
भाजपा पर साधा निशाना
ऊर्जा मंत्री जगदीश रेड्डी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की दुहाई दे रहे भाजपा शासित राज्यों के लोगों ने भी याद दिलाया कि वे तेलंगाना में मिलना चाहते हैं। ये मांग कोई और नहीं बल्कि कर्नाटक के लोग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications