हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 266 योग सहायकों को भेजें जॉब ऑफर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार का एक हजार पार्क एवं व्यायामशालाएं स्थापित करने का लक्ष्य है, अधिकतर गांवों में व्यायामशालाएं बनाई जा चुकी हैं। इन पार्क एवं व्यायामशालाओं में लोग व्यायाम व योग कर शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा इन पार्क एवं व्यायाशालाओं में योग सहायकों की नियुक्ति की जा रही है।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 266 योग सहायकों को ऑनलाइन जॉब ऑफर भेजे। लगभग 340 योग सहायकों की पहले ही नियुक्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ग्राम संरक्षक युवा क्लब, भूतपूर्व सैनिकों या प्रबुद्ध नागरिकों की एक समिति बनवाकर भी इन पार्क एवं व्यायामशालाओं का रखरखाव भी सुनिश्चित करें।
विकास कार्यों के लिए पंचायती राज संस्थाओं को दिया 1,100 करोड़ रुपये का बजट
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गांवों में विकास कार्यों के लिए पंचायती राज संस्थाओं को 1,100 करोड़ रुपये का बजट इस वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में दिया गया है। इसमें से 850 करोड़ केवल पंचायतों को दिया गया है। ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पारित करवाकर जल्द से जल्द कार्य करवाना सुनिश्चित करें।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी, विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव के मकरंद पाण्डुरंग, विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक संजय जून, मुख्मयंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications