ओडिशा में इस रूट पर शुरू होने जा रही है वंदे भारत एक्‍सप्रेस, 24 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Odisha's second Vande Bharat Express: ओडिशा को जल्‍द ही दूसरी वंदे भारत एक्‍सप्रेस मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को पुरी- राउरकेला- पुरी वंदे भारत एक्‍सप्रेस को वचुर्अल मोड पर हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन संख्‍या 20835-20836 पुरी-राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ से पहले इसका 20 सितंबर को पुरी से संबलपुर सिटी स्‍टेशन तक का सफल ट्रायल रन हुआ।

Odishas second Vande Bharat Express

जानें क्‍या होगा रूट

ओडिशा में शुरू की जा रही ये वंदे भारत एक्‍सप्रेस पुरी से राउलकेला के बीच की दूरी 7 घंटे 45 मिनट में तय करेगी। याद रहे इससे पहले 18 मई 2023 को ओडिशा में हावड़ा और पुरी के बीच पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस शुरू की गई थी। वहीं अब दूसरी वंदे भारत एक्‍सप्रेस शुरू होने जा रही है।

ये होंगे स्‍टॉपेज स्‍टेशन

पुरी- राउरकेला के बीच शुरू की जा रही इस वंदे भारत एक्‍सप्रेस का खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, अंगुल, संबलपुर सिटी और झारसुगुड़ा स्‍टेशनों पर स्‍टॉपेज होगा।

पुरी-राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस का समय

दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुरी-राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस (20836/20835) शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह पुरी स्टेशन से सुबह 5 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.45 बजे राउरकेला स्टेशन पहुंचेगी और ट्रेन की वापसी का समय दोपहर 2.10 बजे हैं।

दोपहर में ये ट्रेन राउरकेला स्टेशन से रवाना होगी और रात 9.40 बजे पुरी स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 505 किमी की यात्रा ये ट्रेन 7 घंटे 45 मिनट में तय करेगी। ट्रेन का स्‍टॉपेज लौटते समय खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, अंगुल, संबलपुर सिटी और झारसुगुड़ा में होगा।

वंदे भारत की खासियत

वंदे भारत एक्‍सप्रेस पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है और इसका उद्देश्य यात्रियों को बिल्कुल नया अनुभव करवाना है। सुरक्षा और सर्विस के मामले में ये नंबर वन ट्रेन है। वंदे भारत एक्सप्रेस बेहतर विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ यात्रियों को सबसे आरामदायक यात्रा का अनुभव करवाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+