वादों पर खरी नहीं उतरी भाजपा, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, ना बढ़ती महंगाई थम रही- सचिन पायलट

टोंक, 3 अगस्‍त। टोंक विधायक व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को विधानसभा सीट के ग्रामीण क्षेत्र एक दिवसीय दौरे पर रहे। छान बांससूर्या में पायलट ने बजट घोषणा 2022-23 के तहत स्वीकृत अमीनपुरा से छान बांससूर्या की बनास नदी मार्ग पर 25 करोड़ की लागत से वेंटेड कॉजवे (रपट) सहित 42 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

sachin pilot

समारोह में ग्रामीणों को वेंटेड कॉजवे से होने वाले फायदे गिनाते पायलट ने दावा किया कि 10 माह बाद इसी वेंटेड कॉजवे पर चलकर सभा करेंगे। और यह रपट आसपास की गांवों के लिए काफी फायदेमंद होगा। पायलट ने केंद्र सरकार को महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर घेरते हुए पायलट ने कहा कि भाजपा कि पिछले 8 साल के राज में जो दावे किए गए थे उससे उलट देश और प्रदेश में रोजगार तो मिल नहीं, लेकिन रसोई गैस और पेट्रोल डीज़ल पर आसमान छूती दरों और महंगाई से आम आदमी त्रस्त है।

उन्होंने केंद्र सरकार का विरोध करने व सवाल पूछने वालों को ईडी व सीबीआई का डर दिखाने का आरोप लगाते कहा कि अपने कार्यकाल में भाजपा की केंद्र सरकार ने सिर्फ विपक्ष के लोगों को परेशान किया है। वही अग्निपथ योजना के जरिए केंद्र सरकार देशसेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं की उम्मीदों से खिलवाड़ कर रही है। क्योंकि एक युवा को महज चार साल की नौकरी के रिटायर कर दिया जाएगा।

पायलट ने बावड़ी पंचायत बालापुरा मे रामराज धाकड की पत्नी व अलियारी पंचायत के बाहेड़ा में किशोर जांगिड़ की पुत्रियों की आकाशीय बिजली गिरने मौत होने पर उनके परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने इसके बाद पालड़ा तालिबपुरा, छाण के अलीपुरा, ताखोली के निरबाना, लाम्बा के निमोला, घांस के उटीटाना, देवपुरा के हाजीपुरा और सोरण पंचायत के निमोला में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ लोगों के अभाव अभियोग सुने और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+